2 अक्टूबर 2026, 12:25 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

बेवर मंडी में आढ़तियों का प्रदर्शन:कार्रवाई काे लेकर उपजिलाधिकारी और मंडी सचिव से निष्पक्ष जांच की मांग

मैनपुर जनपद के बेवर में आढ़तियों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। यहां आढ़तियों ने नवीन मंडी आढ़ती वेलफेयर एसोसिएशन के माध्यम से उपजिलाधिकारी और मंडी समिति के सचिव को एक शिकायती पत्र सौंपा है। इसमें उन्होंने धारा 156(3) के तहत दर्ज मुकदमे की निष्पक्ष जांच कराने और उसे निरस्त करने की मांग की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष यशपाल सिंह यादव और म

बेवर मंडी में आढ़तियों का प्रदर्शन:कार्रवाई काे लेकर उपजिलाधिकारी और मंडी सचिव से निष्पक्ष जांच की मांग
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
मैनपुर जनपद के बेवर में आढ़तियों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। यहां आढ़तियों ने नवीन मंडी आढ़ती वेलफेयर एसोसिएशन के माध्यम से उपजिलाधिकारी और मंडी समिति के सचिव को एक शिकायती पत्र सौंपा है। इसमें उन्होंने धारा 156(3) के तहत दर्ज मुकदमे की निष्पक्ष जांच कराने और उसे निरस्त करने की मांग की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष यशपाल सिंह यादव और महामंत्री राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि मंडी के आढ़ती महाराज सिंह और परवेंद्र कुमार के खिलाफ न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराने के लिए आवेदन किया गया है। आढ़तियों का कहना है कि यह प्रकरण तथ्यात्मक रूप से निराधार है। एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने प्रशासनिक अधिकारियों से आग्रह किया है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि व्यापारियों का अकारण उत्पीड़न न हो और उचित न्याय मिल सके। ज्ञापन पर एसोसिएशन के अध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष सहित 67 से अधिक आढ़तियों और व्यापारियों ने हस्ताक्षर कर समर्थन व्यक्त किया है।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗