29 नवंबर 2026, 9:50 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

बिशुनपुर खरहना की सड़कों पर नालियों का पानी बह रहा:पाइप नहीं बदले जाने से जलभराव, ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी; बीमारियां फैलने की आशंका

बलरामपुर के रेहरा बाजार विकासखंड की ग्राम पंचायत बिशुनपुर खरहना में नालियां चोक हैं और जलनिकासी की सही व्यवस्था नहीं है। इससे गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। पाइप नहीं बदले जाने से सड़क पर पानी जमा रहता है। गांव में जगह-जगह कूड़े और गंदगी के ढेर लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि नियमित सफाई नहीं होने से नालियों में कचरा जमा हो गया

बिशुनपुर खरहना की सड़कों पर नालियों का पानी बह रहा:पाइप नहीं बदले जाने से जलभराव, ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी; बीमारियां फैलने की आशंका
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
बलरामपुर के रेहरा बाजार विकासखंड की ग्राम पंचायत बिशुनपुर खरहना में नालियां चोक हैं और जलनिकासी की सही व्यवस्था नहीं है। इससे गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। पाइप नहीं बदले जाने से सड़क पर पानी जमा रहता है। गांव में जगह-जगह कूड़े और गंदगी के ढेर लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि नियमित सफाई नहीं होने से नालियों में कचरा जमा हो गया है। पानी की निकासी नहीं होने से कई जगह जलभराव है। इससे राहगीरों, स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। गंदे पानी की दुर्गंध से आसपास रहने वाले लोग भी परेशान हैं। ग्रामीण मंशालाल, विवेक, मनोज, दीपचंद, राकेश, सुनील और गुलाब ने बताया कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। पाइप नहीं बदले जाने से सड़क पर पानी जमा रहता है। उनका कहना है कि गंदगी और जलभराव से मच्छर बढ़ रहे हैं। डेंगू, मलेरिया समेत अन्य संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से चोक नालियों की सफाई कराने, खराब पाइप बदलने और जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗