बहन को लेने जा रहे भाई की मौत:उन्नाव में बाइकें टकराईं, लखनऊ में इलाज के दौरान दम तोड़ा
उन्नाव। बहन को लेने के लिए नवाबगंज जा रहे बाइक सवार युवक को दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक ने लखनऊ में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मंगलवार को उसकी मौत की सूचना मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान दिलीप (20) पुत्र दयाशंकर निवासी सरौती थान

उन्नाव। बहन को लेने के लिए नवाबगंज जा रहे बाइक सवार युवक को दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक ने लखनऊ में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मंगलवार को उसकी मौत की सूचना मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान दिलीप (20) पुत्र दयाशंकर निवासी सरौती थाना सोहरामऊ के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, 11 नवंबर को दिलीप बाइक से अपनी बहन को लेने के लिए नवाबगंज जा रहा था। इसी दौरान आशा खेड़ा के पास दूसरी बाइक ने उसकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दिलीप गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया था। लखनऊ में कई दिनों से उसका इलाज चल रहा था। परिजन उसके स्वस्थ होने की उम्मीद लगाए हुए थे, लेकिन मंगलवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही घर में मातम छा गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि दिलीप दो भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था। परिवार में सबसे छोटा होने के कारण वह सभी का लाडला था। जिस दिन हादसा हुआ, उस दिन वह अपनी बहन को लेने के लिए घर से निकला था, लेकिन रास्ते में हुए हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। बहन को लेने निकले भाई की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
समाचार स्रोत
यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗