6 अक्टूबर 2026, 4:09 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

बिहार के इन 9 शहरों में बनेगा एयरपोर्ट जैसा बस स्टैंड, होंगी आधुनिक सुविधाएं

बिहार के 9 शहरों में आधुनिक बस स्टैंड बनेगा जहां सुविधाएं एयरपोर्ट की तरह होंगी. बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में हुई बैठक में 9 शहरों में बनाए जाने वाले मॉडर्न बस टर्मिनल को लेकर डिजाइन को मंजूरी दे दी गई है.

बिहार के इन 9 शहरों में बनेगा एयरपोर्ट जैसा बस स्टैंड, होंगी आधुनिक सुविधाएं
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

बिहार के 9 शहरों में आधुनिक बस स्टैंड बनेगा जहां सुविधाएं एयरपोर्ट की तरह होंगी. बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में हुई बैठक में 9 शहरों में बनाए जाने वाले मॉडर्न बस टर्मिनल को लेकर डिजाइन को मंजूरी दे दी गई है. 

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) के अनुसार मुजफ्फरपुर, गया, बिहारशरीफ, राजगीर, दरभंगा, पूर्णिया, मोतिहारी, तारापुर और मुंगेर में आधुनिक बस टर्मिनल बनना है. डिजाइन को हरी झंडी मिली है. अब जल्द ही आरएफपी (रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल) तैयार कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा.

एटीएम, दीदी की रसोई, और भी बहुत कुछ

मॉडर्न बस टर्मिनल के बनने में थोड़ वक्त जरूर लगेगा, लेकिन सुविधाओं के बारे में अगर आप जानेंगे तो आप यकीन नहीं करेंगे कि क्या ये व्यवस्था बस स्टैंड पर मिल सकती है? दरअसल, यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन नए बस टर्मिनलों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा. यहां वातानुकूलित प्रतीक्षालय, डिजिटल डिस्प्ले सूचना प्रणाली, स्वच्छ पेयजल, आधुनिक शौचालय, पर्याप्त पार्किंग, यात्री सहायता केंद्र, दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष सुविधाएं, सुरक्षा व्यवस्था, एटीएम, दीदी की रसोई और ई-वाहन चार्जिंग स्टेशन जैसी व्यवस्थाएं होंगी.

बैंक्वेट हॉल से लेकर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स तक

यह आधुनिक बस टर्मिनल पांच मंजिला होगा. ग्राउंड फ्लोर पर बसों की पार्किंग और वर्कशॉप की व्यवस्था होगी. बाकी ऊपरी तलों पर निगम का कार्यालय होगा. इसके अलावा कैफेटेरिया, दुकानें, एसी एवं नॉन एसी वेटिंग रूम का आनंद यात्री ले सकेंगे. बस चालकों और संवाहकों के लिए डॉर्मेटरी, गेस्ट रूम, महिला फीडिंग रूम, बैंक्वेट हॉल, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, होटल और एंटरटेनमेंट जोन विकसित किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें- अनंत-नीरज विवाद पर ललन सिंह का बड़ा बयान, 'JDU के कई नेताओं ने…'

31 शहरों में बनेंगे मल्टी-मॉडल हब

बता दें कि राज्य के 31 महत्वपूर्ण शहरों को इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए चिह्नित किया है. इनमें पटना, मुजफ्फरपुर, गया, भागलपुर, पूर्णिया, दरभंगा, मुंगेर, जमुई, नवादा, सहरसा, पालीगंज, लहेरियासराय, मधुबनी, किशनगंज, मोतिहारी, छपरा, सुल्तानगंज, नौबतपुर, बरबीघा, मोकामा, चकाई, सीतामढ़ी, बिहारशरीफ, औरंगाबाद, आरा, जहानाबाद, संग्रामपुर, तारापुर और राजगीर शामिल हैं.

बड़े पैमाने पर मिलेंगे रोजगार के अवसर

इस परियोजना में निगम जमीन उपलब्ध कराएगा. वहीं निर्माण और रखरखाव की जिम्मेदारी निजी भागीदार की होगी. इन टर्मिनलों को मल्टी-मॉडल हब के रूप में विकसित किया जाएगा. इससे स्थानीय स्तर पर बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे.

यह भी पढ़ें- MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की टेंशन बढ़ी, 3 विधायक NDA के खिलाफ

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗