3 अक्टूबर 2026, 1:10 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

बिहार दारोगा भर्ती की मुख्य परीक्षा रद्द, BPSSC ने जारी किया नोटिस

बिहार में दारोगा भर्ती की मुख्य परीक्षा रद्द कर दी गई है. बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) की ओर से आज (बुधवार) इस संबंध में सूचना जारी की गई है. 27 मई को दो पालियों में दारोगा भर्ती के लिए मुख्‍य लिखित परीक्षा ली गई थी. &l

बिहार दारोगा भर्ती की मुख्य परीक्षा रद्द, BPSSC ने जारी किया नोटिस
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

बिहार में दारोगा भर्ती की मुख्य परीक्षा रद्द कर दी गई है. बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) की ओर से आज (बुधवार) इस संबंध में सूचना जारी की गई है. 27 मई को दो पालियों में दारोगा भर्ती के लिए मुख्‍य लिखित परीक्षा ली गई थी. 

BPSSC की ओर से सूचना जारी करते हुए कहा गया है कि परीक्षा को अपर‍िहार्य कारणों से रद्द किया जाता है. यही भी कहा गया है कि परीक्षा की नई त‍िथ‍ि की जानकारी दी जाएगी.

1799 पदों के लिए हुई थी मुख्य परीक्षा

जानकारी हो कि बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (बीपीएसएससी) की ओर से दारोगा की 1799 पदों के लिए मुख्य लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी. अब आयोग की ओर से परीक्षा तो रद्द की ही गई है साथ ही सभी परीक्षार्थियों से अपील की गई है कि वे अधिकृत और प्रामाणिक जानकारी के लिए केवल बीपीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट (https://bpssc.bihar.gov.in) को ही देखें. 

यह भी पढ़ें- SIR विवाद पर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार ने जबरन…'

जारी नोटिस में कहा गया है कि किसी भी माध्यम से असमाजिक तत्वों की ओर से फैलाई जा रही भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें. दलालों से सावधान रहने और ऐसे संदिग्धों के बारे में पुलिस को सूचना देने की भी अपील की गई है.

बता दें कि परीक्षा के बाद से ही अभ्यर्थी एग्जाम को रद्द करने की मांग कर रहे थे. इसके लिए पटना में अभ्यर्थियों ने धरना-प्रदर्शन भी किया था.

दोबारा परीक्षा के लिए की जा रही थी मांग

जानकारी हो कि पटना में प्रदर्शन करने वाले छात्रों का कहना था कि परीक्षा में अनियमितता हुई है. उसकी निष्पक्ष तरीके से जांच होनी चाहिए. जांच में गड़बड़ी के बाद उसे रद्द करते हुए दोबारा परीक्षा आयोजित करने की मांग कर रहे थे. अब यह फैसला एक बार फिर छात्रों के हित में जाता दिख रहा है. अब परीक्षा के लिए नई तारीखों का इंतजार करना होगा.

यह भी पढ़ें- नीतीश कुमार जमुई कांड से नाराज, BJP छोड़ेंगे? RJD का सनसनीखेज दावा

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗