22 अक्टूबर 2026, 6:38 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने, SIR पर रोक लगाने की मांग को लेकर विपक्ष केंद्र सरकार की घेराबंदी कर रहा है. विपक्ष द्वारा वोट चोरी के आरोप भी लगाए जा रहे हैं. इसके पलटवार में 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक बीजेपी बिहार में ‘लोकतंत्र बचाओ,भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान चलाएगी.&

बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने, SIR पर रोक लगाने की मांग को लेकर विपक्ष केंद्र सरकार की घेराबंदी कर रहा है. विपक्ष द्वारा वोट चोरी के आरोप भी लगाए जा रहे हैं. इसके पलटवार में 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक बीजेपी बिहार में ‘लोकतंत्र बचाओ,भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान चलाएगी.

अभियान के माध्यम से पार्टी लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता, मतदाता सूची की शुद्धता, राजनीतिक जवाबदेही और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की रक्षा जैसे मुद्दों को जनता के बीच उठाएगी. अभियान के तहत सभी जिलों में प्रेस वार्ता, पदयात्रा, युवा संवाद, विद्यार्थी संवाद और प्रबुद्ध जनों के साथ बैठकें आयोजित की जाएंगी.

कांग्रेस-सीजेपी समेत विपक्षी दलों पर सवाल उठाएगी बीजेपी

इन कार्यक्रमों के माध्यम से बीजेपी विपक्षी दलों, विशेषकर कांग्रेस और सीजेपी, की नीतियों तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति उनके दृष्टिकोण को लेकर सवाल उठाएगी. प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्षों के साथ पटना में पार्टी कार्यालय में अभियान की रणनीति तैयार की.
‎
पार्टी का उद्देश्य अभियान के जरिए लोकतंत्र से जुड़े विषयों पर अपना पक्ष जनता के सामने रखना और विपक्ष की नीतियों पर सवाल उठाना है. पार्टी का आरोप है कि विपक्ष मतदाता सूची और निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर भ्रम फैलाने के साथ लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति जनता के विश्वास को कमजोर करने का प्रयास कर रहा है.

विपक्ष लगातार कर रहा विरोध प्रदर्शन

बता दें कि विपक्ष लगातार मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और वोट चोरी को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहा है. खासकर कांग्रेस और कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा सरकार को आड़े हाथ लिया जा रहा है. कांग्रेस और सीजेपी ने बीते दिनों दिल्ली में जोरदार प्रदर्शन किया.

विपक्षी दलों द्वारा आरोप लगाए जा रहे हैं कि एसआईआर में ज्ञानेश कुमार द्वारा धांधली की गई है. साथ ही लोगों के वोट चुराए गए. वहीं सीजेपी ने दिवाली तक प्रदर्शन करने पर रोक लगा दी है. सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके ने समर्थकों से परिवार के साथ त्योहार मनाने की अपील की है.

बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗