बिहार में 8 सीटों पर एमएससी चुनाव होने हैं. इसके लिए 23 अक्टूबर को मतदान होंगे, जिसकी नामांकन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई है. सबसे हॉट सीट मगध का स्नातक क्षेत्र बना हुआ है, क्योंकि इस सीट पर जहां दो टर्म से लगातार एमएलसी रहे जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार हैं.
ऐसे में उनको हराने के लिए जेडीयू के मोकामा विधायक अनंत सिंह कमर कस लिए हैं. नीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह तीखे तेवर में बयानबाजी कर रहे हैं. अनंत सिंह ने एमएलसी चुनाव में जनसुराज के प्रत्याशी को समर्थन किया. अब इस मामले में जेडीयू के वरिष्ठ नेता और उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने साफ तौर पर कह दिया है कि यह पार्टी के संज्ञान में है.
हम लोग सब देख रहे हैं- विजय चौधरी
विजय चौधरी ने कहा कि हम हमारी पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार है और अनंत सिंह जो बयान दे रहे हैं, वह पार्टी के संज्ञान में है. हम लोग सब कुछ देख रहे हैं. मीडिया को उन्होंने कहा कि समय रहते उनका भी निदान हो जाएगा. हालांकि अनंत सिंह ने खुले तौर पर कह दिया है कि यह पार्टी का चुनाव नहीं है.
सोमवार को अनंत सिंह ने कहा था कि हमको पार्टी कुछ नहीं बोली है और न ही हमें इस मामले पर पार्टी की ओर से बुलाया गया है. ऐसे में विजय चौधरी ने यह संकेत दे दिया है कि अगर अनंत सिंह नीरज कुमार का विरोध करेंगे तो पार्टी उन पर कार्रवाई भी करेगी, लेकिन वह अस्वस्थ है कि अनंत सिंह नीरज कुमार को समर्थन करेंगे.
जेडीयू मंत्री शीला मंडल ने किया ये दावा
इस मामले पर जेडीयू कोटे की मंत्री शीला मंडल ने भी नीरज कुमार को प्रचंड मतों से जीतने का दावा किया है. शीला मंडल ने कहा कि पार्टी का सिंबल नीरज कुमार को मिला है और दल उन्हीं का समर्थन करेगा. चाहे कोई कुछ भी बोले, लेकिन पार्टी का समर्थन नीरज कुमार को है. वहीं शीला मंडल ने अनंत सिंह पर कार्रवाई को लेकर कहा कि यह पार्टी के वरीय नेता तय करेंगे.
वहीं नीरज कुमार की बीजेपी के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने हीरे-सोने से तुलना कर दी है. उन्होंने कहा कि नीरज कुमार तो हीरा है और कोई भी मतदाता हीरे को छोड़ना नहीं चाहेगा. वह राजनीति की भट्टी में तपकर निकले हैं और वह खरा सोना हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे बेबाक एवं हीरा व्यक्ति को अगर नहीं चुना जाएगा, तो फिर किसको चुना जाएगा?
फतेहपुर: सिलेंडर विस्फोट से एक ही परिवार से 5 लोगों की मौत, CM ने किया मुआवजे का ऐलान
