3 अक्टूबर 2026, 3:53 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

बी-फार्मा छात्र को 17 हजार के लिए पीट-पीटकर मार डाला:ललितपुर में दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौटा था; 6 लोगों ने ईंट-चाकू से ताबड़तोड़ वार किए

ललितपुर में पैसों के लेनदेन को लेकर 25 साल के बी-फार्मा छात्र की हत्या कर दी गई। छात्र भूपेंद्र अहिरवार उर्फ छोटू शहर में चाचा के घर रहकर एक प्राइवेट कॉलेज से पढ़ाई कर रहा था। सोमवार रात करीब 8 बजे वह दोस्त के बर्थडे में जाने का कहकर घर से निकला था। वापस घर आते वक्त 6 लोगों ने ईंट और चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसे मार डाला। भूपेंद्र

बी-फार्मा छात्र को 17 हजार के लिए पीट-पीटकर मार डाला:ललितपुर में दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौटा था; 6 लोगों ने ईंट-चाकू से ताबड़तोड़ वार किए
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
ललितपुर में पैसों के लेनदेन को लेकर 25 साल के बी-फार्मा छात्र की हत्या कर दी गई। छात्र भूपेंद्र अहिरवार उर्फ छोटू शहर में चाचा के घर रहकर एक प्राइवेट कॉलेज से पढ़ाई कर रहा था। सोमवार रात करीब 8 बजे वह दोस्त के बर्थडे में जाने का कहकर घर से निकला था। वापस घर आते वक्त 6 लोगों ने ईंट और चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसे मार डाला। भूपेंद्र के दोस्त रुपेश अहिरवार ने बताया- भूपेंद्र का अजय अहिरवार नाम के युवक से विवाद चल रहा था। भूपेंद्र ने कुछ दिन पहले उससे 40 हजार रुपए उधार लिए थे। 13 हजार लौटा चुका था। बचे 17 हजार के लिए कुछ दिन की मोहलत मांग रहा था। अजय रोज भूपेंद्र को फोन कर उसे धमका रहा था। 2 दिन पहले जान से मारने की धमकी भी दी थी। उसने ही वारदात को अंजाम दिया। वारदात का CCTV फुटेज भी सामने आया है। इसमें आरोपी भूपेंद्र को घेरकर पीटते और ईंट-धारदार हथियार से वार करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान भूपेंद्र जान बचाकर एक दुकान में घुस जाता है। दुकान के कर्मचारियों के बीच-बचाव करने पर आरोपी मौके से फरार हो जाते हैं। कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी और भूपेंद्र को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात कोतवाली सदर क्षेत्र के चीका बाग मवेशी बाजार की है। सूचना मिलते ही एसपी संजीव कुमार बाजपेयी और एएसपी कालू सिंह समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। दो विजुअल देखिए अब समझिए पूरा मामला शहर के मसौराकलां के रहने वाले लक्ष्मी प्रसाद अहीरवार एक क्लीनिक चलाते हैं। उनके दो बेटों में भूपेन्द्र (25) उर्फ छोटू अहिरवार छोटा था। वो शहर के प्राइवेट कॉलेज में बी-फार्मा की पढ़ाई कर रहा था। शहर के पटेल नगर में उसके चाचा रहते हैं, वो उनके पास रहकर ही पढ़ाई कर रहा था। पिता ने बताया कि सोमवार को भूपेंद्र ने खेत में उड़द की फसल काटी थी और शाम को पेटल नगर स्थित घर चला गया था। वहां से रात करीब 8 बजे अपने दोस्त के जन्मदिन में जाने की कहकर घर से निकला था। उसके बाद रात करीब 10 बजे पुलिस का कॉल आया कि बेटे को घायल हालत में जिला अस्पताल लाया गया है, आप जल्दी आ जाइये। हम लोग अस्पताल पहुंचे तो बेटे की मौत हो गई थी। दोस्त ने बताई आंखो देखी भूपेंद्र के दोस्त रुपेश अहिरवार ने बताया- भूपेंद्र का आरोपी अजय अहिरवार और अन्य आरोपियों से 17 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। दो दिन पहले अजय ने मोबाइल पर भूपेंद्र को जान से मारने की धमकी भी दी थी। भूपेंद्र ने मुझे शाम को फोन करके बुलाया था। मैं रात 8 बजे उसके पास पहुंचा। उस दौरान भी मोबाइल पर भूपेंद्र का अजय अहिरवार झगड़ा हो रहा था। अजय उससे गाली-गलौज कर रहा था। इसके बाद चौका बाग के पास बड़ी नहर के किनारे रात करीब 8:30 बजे अजय के बुलाने पर 20 से ज्यादा लोग पहुंच गए। पहले मुक्का मारा, फिर चाकू से किया हमला रुपेश के मुताबिक, मौके पर दोनों पक्षों के बीच समझौते की बातचीत चल रही थी। इसी दौरान एक युवक ने भूपेंद्र को घूंसा मार दिया। मामला बढ़ता देख भूपेंद्र ने मुझे वापस भेज दिया। मैं वहां से चला गया। उसके बाद आरोपियों ने मेरे दोस्त को मार डाला। अगर मैं वहां से चला न आता तो वो लोग मुझे भी मार डालते। CCTV में क्या दिख रहा पढ़िए 33 सेकेंड के सीसीटीवी में दिख रहा है कि भूपेंद्र गली में खड़ा था। तभी एक युवक सामने से उसे ललकारते हुए आजा है। इसके बाद वो उसे मारने के लिए दौड़ता है। जबतक भूपेंद्र संभल पाता, दूसरा युवक ईंट उठाकर उसके सिर पर मार देता है। इसी बीच 5 से 6 युवक उसे घेर लेते हैं। एक युवक उसके पेट लगातार तीन बार चाकू घोंपता नजर आता है। इसी दौरान दूसरा युवक पास जाकर उसके सिर पर ईंट मार देता है। युवक जान बचाने के लिए पास की वाइन शॉप में घुस जाता है। दुकान का कर्मचारी आरोपियों का विरोध करता है, तब आरोपी फरार हो जाते हैं। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई। सरेआम हुई हत्या के बाद पहुंचे एसपी शहर में सरेआम हुई हत्या की सूचना पर एसपी संजीव कुमार बाजपेयी भी मौके पर पहुंचे। घटना स्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर जांच कराई गई। इस दौरान शराब की दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को देखा गया। जिसमें वारदात कैद हो गई। चार आरोपियों समेत अज्ञात पर FIR पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर आरोपी अजय अहिरवार, करन कुशवाहा, रुपेश साहू और पुष्य प्रताप सिंह समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोपी करन कुशवाहा पर हत्या, लूट और रंगदारी समेत कई मामले दर्ज हैं और वह गैंगस्टर भी रह चुका है। एसपी संजीव कुमार ने बताया- छात्र की हत्या पैसों के विवाद के चलते हुई है। वारदात को अंजाम देने वाले युवकों की पहचान कर ली गई है। एक युवक को हिरासत में लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। -------- ये खबर भी पढ़ें सुल्तानपुर में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की हत्या:स्कूल में खून से सने शव मिले, फावड़े-कुल्हाड़ी से वारदात; ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष भी थे सुल्तानपुर में सरकारी प्रिंसिपल और उनकी पत्नी की हत्या कर दी गई। दोनों के शव उनके निजी स्कूल परिसर में खून से सने मिले हैं। उन पर फावड़े और कुल्हाड़ी से हमला किया गया है। वारदात का पता मंगलवार सुबह 7 बजे चला, जब स्कूल ड्राइवर गाड़ी की चाबी लेने पहुंचा। पूरी खबर पढ़ें
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗