भारत को एशियन गेम्स के आठवें दिन 7 मेडल मिले:सर्वेश ने हाई जंप में मेडल जीता, एंसी सोजन को लॉन्ग जंप में सिल्वर
भारत ने एशियन गेम्स में के आठवें दिन 4 सिल्वर समेत 7 मेडल जीते। सर्वेश कुशारे ने मेंस हाई जंप में सिल्वर मेडल हासिल किया। उन्होंने 2.25 मीटर की बेस्ट जंप की। रविवार को पारुल चौधरी ने महिला 3000 मीटर स्टीपलचेज में 9:08.67 के पर्सनल बेस्ट के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता। इससे पहले एंसी सोजन ने महिला लॉन्ग जंप में 6.53 मीटर की छलांग लगाकर स

भारत ने एशियन गेम्स में के आठवें दिन 4 सिल्वर समेत 7 मेडल जीते। सर्वेश कुशारे ने मेंस हाई जंप में सिल्वर मेडल हासिल किया। उन्होंने 2.25 मीटर की बेस्ट जंप की। रविवार को पारुल चौधरी ने महिला 3000 मीटर स्टीपलचेज में 9:08.67 के पर्सनल बेस्ट के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता। इससे पहले एंसी सोजन ने महिला लॉन्ग जंप में 6.53 मीटर की छलांग लगाकर सिल्वर और तेजस्विन शंकर ने डेकाथलॉन में 7934 अंकों के साथ ब्रॉन्ज जीता। स्क्वॉश में अभय सिंह और अनाहत सिंह ने सिल्वर मेडल हासिल किए। हरिता भद्रा ने महिला 200 मीटर में 23.20 सेकेंड के साथ ब्रॉन्ज जीता। बॉक्सिंग में अंकुश पंघाल और परवीन हुड्डा ने क्वार्टर फाइनल जीतकर 2 और मेडल पक्के किए। अंकुश ने मेंस 80 किग्रा में ताजिकिस्तान के नेक्रूज सलीमोव और परवीन ने महिला 65 किग्रा में उज्बेकिस्तान की नवबहोर खामिदोवा को 5-0 से हराया। 8वें दिन भारत ने अब तक 7 मेडल जीते हैं। इसके साथ भारत के कुल 37 मेडल हो गए हैं। इनमें 4 गोल्ड, 16 सिल्वर और 17 ब्रॉन्ज शामिल हैं। मुरली मेंस लॉन्ग जम्प के फाइनल में लॉन्ग जम्पर मुरली श्रीशंकर और डेविड सोलोमन ने एथलेटिक्स के मेंस लॉन्ग जम्प इवेंट के फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। वे सोमवार को फाइनल खेलेंगे। वहीं, पीवी सिंधु बैडमिंटन के विमेंस सिंगल्स का क्वार्टर फाइनल हार गई हैं। उन्हें चीन की चेन यूफेई ने 11-21, 21-18, 21-10 से हराया। खबर से जुड़े अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
समाचार स्रोत
यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗