3 अक्टूबर 2026, 5:39 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

मुगलसराय में पर्यावरण संरक्षण का जनजागरण:विद्यार्थियों को प्रकृति संरक्षण का संदेश, पौधे बांटकर दिलाया पर्यावरण बचाने का संकल्प

चंदौली के मुगलसराय में सनबीम स्कूल मुगलसराय शाखा में शनिवार को 137 सीईटीएफ, 39 जीआर गंगा टास्क फोर्स, जिला गंगा समिति चंदौली और नमामि गंगे गंगा विचार मंच की ओर से पर्यावरण संरक्षण को लेकर जनजागरण अभियान चलाया गया। प्रार्थना सत्र के बाद वक्ताओं ने विद्यार्थियों को प्रकृति अनुकूल जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने जल के अ

मुगलसराय में पर्यावरण संरक्षण का जनजागरण:विद्यार्थियों को प्रकृति संरक्षण का संदेश, पौधे बांटकर दिलाया पर्यावरण बचाने का संकल्प
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
चंदौली के मुगलसराय में सनबीम स्कूल मुगलसराय शाखा में शनिवार को 137 सीईटीएफ, 39 जीआर गंगा टास्क फोर्स, जिला गंगा समिति चंदौली और नमामि गंगे गंगा विचार मंच की ओर से पर्यावरण संरक्षण को लेकर जनजागरण अभियान चलाया गया। प्रार्थना सत्र के बाद वक्ताओं ने विद्यार्थियों को प्रकृति अनुकूल जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने जल के अत्यधिक दोहन से बचने और गंगा तटों पर स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। विश्व पशु दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों से वन्य एवं जलीय जीवों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने में सहयोग की अपील की गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान पौधों का वितरण किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य ने अभियान में शामिल अतिथियों का स्वागत और अभिनंदन किया। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास और जागरूकता जरूरी है।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗