3 अक्टूबर 2026, 6:10 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर में दलित युवक की बेरहमी से पिटाई, नाबालिग से यौन शोषण का आरोप

पश्चिम उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में मंदिर परिसर में एक दलित युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में कुछ लोग युवक को लात-घूंसों और बेल्ट से पीटते हुए नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि युवक मंदिर में साफ-सफाई का काम करता था. उस पर मोहल्ले की एक नाबालिग य

मुजफ्फरनगर में दलित युवक की बेरहमी से पिटाई, नाबालिग से यौन शोषण का आरोप
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

पश्चिम उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में मंदिर परिसर में एक दलित युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में कुछ लोग युवक को लात-घूंसों और बेल्ट से पीटते हुए नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि युवक मंदिर में साफ-सफाई का काम करता था. उस पर मोहल्ले की एक नाबालिग युवती के यौन शोषण का आरोप लगाया गया है.

आरोप है कि मामले की जानकारी मिलने के बाद युवती के परिजन और कुछ मोहल्लेवाले मंदिर पहुंचे और युवक के साथ मारपीट कर दी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.

पूरे मामले पर एक नजर

पूरा मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के गौशाला रोड स्थित माता के मंदिर का है. यहां सत्येंद्र नाम का युवक मंदिर में साफ-सफाई का काम करता था. आरोप है कि वह मोहल्ले की एक नाबालिग युवती को कई दिनों से परेशान कर रहा था और उसका यौन शोषण करता था.

आरोप की जानकारी मिलने के बाद युवती के परिजन और कुछ लोग मंदिर पहुंचे. इसके बाद युवक की जमकर पिटाई कर दी गई. मारपीट का वीडियो किसी ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को कराया शांत

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को शांत कराया. पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. मामले में पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मारपीट में शामिल तीन लोगों को हिरासत में लिया है. वहीं, पीड़ित युवती के पिता ने युवक पर उनकी बेटी को कई दिनों से परेशान करने का आरोप लगाया है. 

उनका कहना है कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए और उनकी बेटी को इंसाफ मिलना चाहिए. फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है. मारपीट में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

'सनातन के बिना भारत की कल्पना नहीं', गोरखपुर में बोले CM योगी

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗