मेरठ में फिल्म ‘हनुमान अंश’ का हुआ विशेष प्रदर्शन:कमल दत्त शर्मा के संयोजन में चारों मंडलों के कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी अलग-अलग दिन देखेंगे फिल्म
शहर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी कमल दत्त शर्मा के संयोजन में देवगन सिनेमा, बुढ़ाना गेट में ‘हनुमान अंश’ फिल्म का विशेष प्रदर्शन किया गया। इसमें शहर विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने उत्साह के साथ फिल्म देखी। कार्यक्रम में कमल दत्त शर्मा ने भारतीय संस्कृति, सनातन धर्म और भगवान श्री हनुमान की भक्ति पर अपने विचार रख

शहर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी कमल दत्त शर्मा के संयोजन में देवगन सिनेमा, बुढ़ाना गेट में ‘हनुमान अंश’ फिल्म का विशेष प्रदर्शन किया गया। इसमें शहर विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने उत्साह के साथ फिल्म देखी। कार्यक्रम में कमल दत्त शर्मा ने भारतीय संस्कृति, सनातन धर्म और भगवान श्री हनुमान की भक्ति पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म हमारी प्राचीन परंपराओं, संस्कारों और आध्यात्मिक मूल्यों का आधार हैं। भगवान श्री हनुमान का जीवन हमें भक्ति, सेवा, समर्पण, साहस और निष्ठा की सीख देता है। उन्होंने कहा कि अपनी संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है। चारों मंडलों में अलग-अलग दिन होगा प्रदर्शन कमल दत्त शर्मा के संयोजन में शहर विधानसभा के चारों मंडलों के कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों के लिए अलग-अलग दिन फिल्म का प्रदर्शन किया जा रहा है। सोमवार को नगर मंडल के कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों को फिल्म दिखाई गई। मंगलवार को ब्रह्मपुरी मंडल, बुधवार को अग्रसेन मंडल और बृहस्पतिवार को फूलबाग मंडल के कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों को फिल्म दिखाई जाएगी। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, सनातन धर्म और भगवान श्री हनुमान के आदर्शों के प्रति लोगों को जागरूक करना है। साथ ही नई पीढ़ी को अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना भी आयोजन का उद्देश्य है। कार्यक्रम में महानगर महामंत्री नरेंद्र उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष हिमांशु गर्ग, पार्षद कुलदीप वाल्मीकि, प्रवीण शर्मा, मयूर, शिवम और धर्मेंद्र रस्तोगी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗