मेरठ में भाकियू का MDA-RTO घेराव:200 ट्रैक्टर से पहुंचे किसान, पुराने वाहनों और कच्ची कॉलोनियों पर कार्रवाई का विरोध; आश्वासन पर लौटे
मेरठ में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ता सोमवार को MDA और RTO का घेराव करने पहुंचे। करीब 200 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ पहुंचे किसानों ने पुरानी गाड़ियों पर कार्रवाई और कच्ची कॉलोनियों में बने मकानों को अवैध बताए जाने का विरोध किया। किसानों ने पहले MDA कार्यालय में वीसी संजय मीणा को 10 मांगों का ज्ञापन सौंपा। इसके बाद RTO

मेरठ में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ता सोमवार को MDA और RTO का घेराव करने पहुंचे। करीब 200 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ पहुंचे किसानों ने पुरानी गाड़ियों पर कार्रवाई और कच्ची कॉलोनियों में बने मकानों को अवैध बताए जाने का विरोध किया। किसानों ने पहले MDA कार्यालय में वीसी संजय मीणा को 10 मांगों का ज्ञापन सौंपा। इसके बाद RTO की ओर बढ़े। रास्ते में पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी सड़क पर कुर्सी लगाकर बैठ गए। किसानों का कहना है कि पुराने वाहनों और मकानों से जुड़े दोनों मामले किसान और आम लोगों से जुड़े हैं। उन्होंने अधिकारियों से कार्रवाई को लेकर जवाब मांगा। साथ ही मांगों का समाधान नहीं होने पर आंदोलन आगे बढ़ाने की चेतावनी दी। कई दौर की बात के बाद आखिरकार प्रशासन को किसानों की बात माननी पड़ी। एआरटीओ की ओर से कार्रवाई न होने का भरोसा देने के बाद किसानों ने प्रदर्शन खत्म कर दिया। देखिए तस्वीरें… किसान प्रदर्शन से जुड़ी अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗