मेरठ में CJP के विरोध में कमिश्नरी पहुंचे छात्र:दिल्ली पुलिस के समर्थन में लगाए नारे, CJP और ध्रुव राठी पर युवाओं को गुमराह करने का लगाया आरोप
सोमवार को NAS कॉलेज और मेरठ कॉलेज के छात्रों ने कमिश्नरी चौराहे पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध में प्रदर्शन किया। छात्र कमिश्नरी पर पहुंचे और दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP की ओर से किए गए प्रदर्शन के विरोध में नारेबाजी की और ‘बॉयकॉट कॉकरोच जनता पार्टी’ लिखे पर्चे भी लेकर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली पुलिस के समर्थन में भी

सोमवार को NAS कॉलेज और मेरठ कॉलेज के छात्रों ने कमिश्नरी चौराहे पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध में प्रदर्शन किया। छात्र कमिश्नरी पर पहुंचे और दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP की ओर से किए गए प्रदर्शन के विरोध में नारेबाजी की और ‘बॉयकॉट कॉकरोच जनता पार्टी’ लिखे पर्चे भी लेकर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली पुलिस के समर्थन में भी आवाज उठाई। उन्होंने CJP और यूट्यूबर ध्रुव राठी पर देश के युवाओं को गुमराह करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन में कुशाल गिरी, अंकित, मन्नू, पंडित प्रशांत, आशु, रजत और मोनू समेत अन्य युवक मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि CJP अपने आंदोलन के जरिए युवाओं को भ्रमित कर रही है। उन्होंने ध्रुव राठी पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि भारत से कमाई करने के बावजूद वह विदेश में रहते हैं। प्रदर्शनकारियों ने देश की एकता और अखंडता के समर्थन में नारे लगाए। विदेशी फंडिंग और ध्रुव राठी पर लगाए आरोप प्रदर्शन में शामिल कुशाल गिरी ने कहा कि CJP देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि संगठन विदेशी फंडिंग के जरिए देश को नुकसान पहुंचाना चाहता है। उन्होंने ध्रुव राठी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनके वीडियो को भारत में देखा जाता है, लेकिन वे जर्मनी में रहते हैं। प्रदर्शनकारियों ने CJP के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपने विरोध को जारी रखने की बात कही। हालांकि, विदेशी फंडिंग और देश को नुकसान पहुंचाने से जुड़े आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। छात्रहित और रोजगार को लेकर उठाए सवाल कुशाल गिरी ने कहा कि छात्रों के लिए रोजगार और पढ़ाई जैसे मुद्दे प्राथमिकता में होने चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि CJP छात्रहित के मुद्दों से ध्यान भटकाकर अपने एजेंडे को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि मेरठ में संगठन को छात्रों का समर्थन नहीं मिलेगा। प्रदर्शनकारियों ने CJP के विरोध में नारे लगाए और दिल्ली में हुए प्रदर्शन पर भी सवाल उठाए।
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗


