मुरादाबाद में पकड़ा गया 19वां तेंदुआ:अब तक हमले में 4 लोगों की हो चुकी है मौत, 30 से ज्यादा घायल
मुरादाबाद के कांठ तहसील के रायपुर-भरतपुर गांव में लगाए गए पिंजरे में देर रात एक तेंदुआ कैद हो गया। शनिवार सुबह इसकी सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू कर अपने साथ ले गई। वन विभाग के मुताबिक, यह मुरादाबाद जिले में अब तक रेस्क्यू किया गया 19वां वयस्क तेंदुआ है। जिले में अब तक कुल 21 तेंदुओं

मुरादाबाद के कांठ तहसील के रायपुर-भरतपुर गांव में लगाए गए पिंजरे में देर रात एक तेंदुआ कैद हो गया। शनिवार सुबह इसकी सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू कर अपने साथ ले गई। वन विभाग के मुताबिक, यह मुरादाबाद जिले में अब तक रेस्क्यू किया गया 19वां वयस्क तेंदुआ है। जिले में अब तक कुल 21 तेंदुओं से जुड़े मामले सामने आए हैं। इनमें 19 वयस्क तेंदुओं को जिंदा पकड़ा गया है, जबकि एक शावक का भी रेस्क्यू किया गया है। वहीं, 3 तेंदुओं के शव भी मिल चुके हैं। संवेदनशील इलाकों में तेंदुओं को पकड़ने के लिए वन विभाग ने 46 बड़े पिंजरे लगाए हैं। 4 लोगों की मौत, 30 से ज्यादा घायल कांठ और आसपास के जंगलों से सटे गांवों में तेंदुओं का आतंक बना हुआ है। तेंदुओं के हमलों में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 30 से ज्यादा ग्रामीण घायल हुए हैं। लगातार हो रहे हमलों को देखते हुए ग्रामीणों में डर का माहौल है। जिला प्रशासन और वन विभाग की टीमें गांवों और जंगलों में लगातार तेंदुओं को ट्रेस करने में जुटी हैं। संवेदनशील गांवों में पिंजरे लगाने के साथ ही टीमों की निगरानी भी बढ़ाई गई है। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, क्षेत्र में अभी भी कुछ और तेंदुओं की मौजूदगी की आशंका है। इसलिए ग्रामीणों से जंगल और खेतों की ओर अकेले न जाने और तेंदुआ दिखाई देने पर तुरंत वन विभाग या पुलिस को सूचना देने की अपील की गई है।
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗