22 अक्टूबर 2026, 7:21 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

मुरादाबाद में MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना:23 अक्टूबर को 12 बूथों पर शिक्षक एमएलसी चुनाव का होगा मतदान

बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को पूरी निष्पक्षता से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। आगामी 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय हिमगिरि से पोलिंग पार्टियां और चुनावी सामग्री मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो चुकी हैं। मुरादाबाद जिले में बनाए गए कुल 12 बूथों पर क्ष

मुरादाबाद में MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना:23 अक्टूबर को 12 बूथों पर शिक्षक एमएलसी चुनाव का होगा मतदान
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को पूरी निष्पक्षता से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। आगामी 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय हिमगिरि से पोलिंग पार्टियां और चुनावी सामग्री मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो चुकी हैं। मुरादाबाद जिले में बनाए गए कुल 12 बूथों पर क्षेत्र के 7,696 पंजीकृत शिक्षक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिलाधिकारी और एसएसपी ने सभी बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने का दावा किया है। जिला निर्वाचन कार्यालय हिमगिरि से सभी पोलिंग पार्टियों को मतपेटियों और आवश्यक चुनावी सामग्री के साथ मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया है। जिलाधिकारी अनुनय झा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के तय दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी 12 मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधाओं, सुरक्षा और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता का पूरी तरह से भौतिक सत्यापन कर लिया गया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं कि मतदान से जुड़ी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं ताकि निर्वाचन प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न हो सके। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ी गई है। सभी बूथों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम मुकम्मल हैं और पुलिस बल मुस्तैद कर दिया गया है। मतदान के दौरान किसी भी मतदाता को कोई असुविधा न हो, इसके लिए अधिकारियों को मौके पर रहकर निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्वाचन आयोग के मानकों के तहत सभी केंद्रों पर बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं ताकि पारदर्शी तरीके से चुनाव संपन्न कराया जा सके।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗