मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:सुप्रीम कोर्ट बोला- EC ने कानून तोड़ा तो फैसले रोकेंगे; आज से इंडिगो टिकट महंगे; भाजपा ने यूपी में राज्यसभा के सभी 8 कैंडिडेट बदले
नमस्कार, सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की याचिका पर सुनवाई की। यूपी में भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए सभी 8 नए उम्मीदवारों का ऐलान किया। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की फ्लाइट्स आज से महंगी हुई हैं। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 1. दिल्ली में I.N.D.I ब्लॉक में शामिल 19 दल चु

नमस्कार, सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की याचिका पर सुनवाई की। यूपी में भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए सभी 8 नए उम्मीदवारों का ऐलान किया। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की फ्लाइट्स आज से महंगी हुई हैं। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 1. दिल्ली में I.N.D.I ब्लॉक में शामिल 19 दल चुनाव आयोग का घेराव करेंगे। 2. पीएम मोदी की अध्यक्षता में सुबह 11 बजे कैबिनेट बैठक होगी। 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. 'चुनाव आयोग ने कानून तोड़ा तो फैसले रोक देंगे', CJI बोले- फॉर्म 6 में बदलाव को मंजूरी नहीं दी; EC ने कहा था- इजाजत मिली सुप्रीम कोर्ट ने CEC ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने का अंतरिम आदेश देने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि अगर फैसले बिना सहमति के लिए पाए गए, तो उन्हें वापस लिया जा सकता है। कोर्ट ने चुनाव आयोग को नोटिस जारी कर जवाब मांगा। वहीं, CJI सूर्यकांत ने कहा- Form-6 में किसी संशोधन को सुप्रीम कोर्ट ने मंजूरी नहीं दी है। इस पर आयोग ने कहा कि 24 जून, 2025 के बिहार SIR आदेश के दौरान फॉर्म 6 के साथ एक घोषणा जोड़ी गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने 27 मई के अपने आदेश में इसे सही ठहराया था। दरअसल, सोमवार को कोर्ट ने CEC को पद से हटाने की याचिका पर सुनवाई की। उन पर SIR से जुड़े करीब 14 फैसले दो अन्य चुनाव आयुक्तों की सहमति के बिना लेने का आरोप है। सुप्रीम कोर्ट CEC को सस्पेंड नहीं कर सकता: संविधान में सुप्रीम कोर्ट को CEC को सस्पेंड करने की कोई स्पष्ट या विशेष शक्ति नहीं दी गई है। आर्टिकल 324 के तहत चुनाव कराने और उसकी निगरानी की जिम्मेदारी चुनाव आयोग की है, लेकिन आयोग के फैसलों की कोर्ट में जांच हो सकती है। अगर कोई फैसला कानून या संविधान के खिलाफ पाया जाता है, तो सुप्रीम कोर्ट उस पर रोक लगा सकता है या उसे रद्द कर सकता है। पूरी खबर पढ़ें... 2. यूपी में भाजपा के आठों राज्यसभा कैंडिडेट नए, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी और बीएल वर्मा के नाम नहीं यूपी में भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए 8 उम्मीदवारों का ऐलान किया। यूपी में राज्यसभा की 31 सीटें हैं। इनमें 10 सीटों पर 16 अक्टूबर को चुनाव होना है। 6 अक्टूबर को नामांकन का आखिरी दिन है। सभी नए उम्मीदवार हैं, इनमें 2 महिलाएं हैं। इनमें 2 ब्राह्मण, 1 ठाकुर, 3 पिछड़े और 2 दलित हैं। पिछड़े वर्ग में एक लोधी, एक कुर्मी और एक पाल समाज से हैं। वहीं, दलित वर्ग में एक खटीक और एक पासी समाज से हैं। भाजपा-सपा का गणित समझिए भाजपा से केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, बीएल वर्मा और नीरज शेखर, सीमा द्विवेदी, बृजलाल, गीता शाक्य, अरुण सिंह और सपा के रामगोपाल यादव, बसपा के रामजी गौतम का कार्यकाल 25 नवंबर को खत्म हो रहा है। डॉ. दिनेश शर्मा अंडमान निकोबार के उप-राज्यपाल बना दिए गए हैं। उन्होंने इस्तीफा दिया है। सपा के 2 उम्मीदवार प्रोफेसर राम गोपाल यादव और उद्योगपति धनराज परिमल नाथवानी ने 30 सितंबर को नामांकन दाखिल किया है। सपा तीसरे और भाजपा 9वें उम्मीदवार को नहीं उतारती है तो चुनाव में सपा के 2 और भाजपा के 8 उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन तय है। पूरी खबर पढ़ें... 3. आकाश आनंद 31 दिन बाद फिर बसपा के राष्ट्रीय संयोजक, मायावती ने भतीजे को 3 बार पद से हटाया बसपा प्रमुख मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को 31 दिन बाद पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बनाया है। 3 सितंबर को उन्हें पद से हटाया था। तब उन्होंने कहा था- आकाश को अभी और अधिक मैच्योर होने की जरूरत है। ससुर ने राजनीति छोड़ी तब पद दिया: मायावती अभी तक 3 बार आकाश को पद से हटा चुकी हैं। तीनों बार उन्हें वापस पद दिया गया है। इस बार आकाश के ससुर के राजनीति संन्यास के ऐलान के बाद उन्हें फिर से जिम्मेदारी दी गई है।
मायावती ने कहा था- आकाश डबल माइंड हो गए मायावती ने आकाश को 10 सितंबर 2026 को पार्टी से निकाल दिया था। तब मायावती ने कहा था- उन्हें अपने ससुर से ज्यादा लगाव है। वह डबल माइंड हो गए हैं। मायावती ने 5 अक्टूबर को ‘X’ पर लिखा- पार्टी के ज्यादातर लोगों का कहना था कि आकाश आनंद को उनकी पहले वाली जिम्मेदारियों के साथ पार्टी में दोबारा काम करने का मौका दिया जाए। पूरी खबर पढ़ें… 4. आजम की पत्नी तंजीन फातिमा बोलीं- अखिलेश मेरी औलाद जैसे, 15 सीटों के लिए दबाव क्यों डालेंगे सपा के कद्दावर नेता आजम खान की पत्नी तंजीन फातिमा ने सोमवार को रामपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने उस रिपोर्ट को खारिज कर दिया, जिसमें दावा किया गया था कि आजम खान ने जेल से 15 उम्मीदवारों की लिस्ट अखिलेश को भेजी है। तंजीन ने कहा, मैं आजम साहब का खत लेकर गई थी और उस खत में 15 सीटों की डिमांड की गई थी, यह बात बिल्कुल गलत है। आजम की पत्नी बोलीं- अखिलेश से पारिवारिक मुलाकात: तंजीन ने कहा कि आजम खां, अखिलेश यादव को अपनी औलाद मानते हैं। वह मेरी भी औलाद जैसे हैं। अपनी औलाद पर खत भेजकर यह दबाव डालने की बात समझ से परे है। हम अपने निजी मसले उनसे डिस्कस करने गए थे। ये चुनावी नहीं बल्कि, एक पारिवारिक मुलाकात थी। पूरी खबर पढ़ें… 5. रूस में अज्ञात बीमारी से लैब कर्मचारी की मौत, 200 लोग क्वॉरेंटाइन; प्रयोगशाला में जिंदा प्लेग बैक्टीरिया वाली टेस्ट ट्यूब टूटी थी रूस में 28 साल की महिला कर्मचारी की अज्ञात बीमारी से मौत हो गई। इसके बाद उसके संपर्क में आए करीब 200 लोगों को मेडिकल निगरानी में रखा गया है। महिला साइबेरिया के एक एंटी-प्लेग रिसर्च इंस्टीट्यूट में काम करती थी। स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक, 25 सितंबर को लैब में काम करते समय उससे जीवित जैविक नमूनों वाली एक टेस्ट ट्यूब टूट गई थी। 29 सितंबर को तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर वेंटिलेटर पर रखा गया। इलाज के दौरान 1 अक्टूबर की रात उसकी मौत हो गई। टेस्ट ट्यूब में क्या था, अभी पता नहीं : टेस्ट ट्यूब में किस तरह का जैविक नमूना था, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई। कुछ स्थानीय रिपोर्टों में इसे प्लेग से जुड़े नमूने से जोड़ा गया है, लेकिन रूसी अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की। पूरी खबर पढ़ें… 6. इंडिगो टिकट महंगी, फ्यूल चार्ज बढ़ाया; घरेलू उड़ानों में ₹1300, इंटरनेशनल में ₹10,000 तक ज्यादा देने होंगे देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की फ्लाइट्स आज से महंगी हो गई हैं। एयरलाइन ने घरेलू उड़ानों में ₹1300 तक और इंटरनेशनल फ्लाइट्स में ₹10,000 तक एक्स्ट्रा फ्यूल चार्ज लगाने का ऐलान किया। इंडिगो ने छह महीने में तीसरी बार फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया है। इससे पहले एयरलाइन ने इस साल 14 मार्च और फिर 1 अप्रैल को किराया बढ़ाया था। एयरलाइन के मुताबिक, यह फैसला एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) यानी जेट फ्यूल महंगा होने से लिया गया है। तीन महीने में जेट फ्यूल ₹27.28 महंगा इंडिगो के अनुसार, पिछले एक ही महीने में जेट फ्यूल के दाम 14% से ज्यादा बढ़ चुके हैं। इसके चलते प्लेन में डलने वाला तेल अब पिछले 10 सालों में सबसे ज्यादा महंगा हो गया है। पूरी खबर पढ़ें... 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. इंटरनेशनल: तीन देशों की लापरवाही से प्लेन में पहुंचा हमलावर पायलट:ओमान ने उड़ान पर रोक लगाई थी, फिर भी UAE ने भर्ती से पहले वेरिफिकेशन नहीं किया (पूरी खबर पढ़ें) 2. नेशनल: आतंकी ट्रैकिंग से बचने को LoRa डिवाइस इस्तेमाल कर रहे:इंटरनेट-मोबाइल टॉवर की जरूरत नहीं; 6 दिन पहले मारे गए आतंकी के पास बरामद हुई थी (पूरी खबर पढ़ें) 3. एंटरटेंमेंट: नसीरुद्दीन शाह पर पीयूष मिश्रा का तंज:बोले- कैप्टन स्मित पर चुप क्यों, LPU की घटना पर क्यों नहीं बोल रहे; CJP प्रोटेस्ट में पहुंचे थे नसीरुद्दीन (पूरी खबर पढ़ें) 4. एंटरटेंमेंट: डीपफेक वीडियो पर भड़कीं जान्हवी कपूर: बोलीं- तकनीक का गलत इस्तेमाल यौन उत्पीड़न जैसा, जूनियर एनटीआर और चिरंजीवी का जताया आभार (पूरी खबर पढ़ें) 5. नेशनल: CJP नेताओं का दावा-सरकार हमें अरेस्ट करने की तैयारी में: अभिजीत दीपके बोले- डरेंगे नहीं; SIR के खिलाफ जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को प्रदर्शन (पूरी खबर पढ़ें) 6. नेशनल: सरकारी आश्रम स्कूल में 82 स्टूडेंट्स का आधा सिर मुंडवाया: बच्चों के खेलने से नाराज हो गए थे सुपरिटेंडेंट, महाराष्ट्र के चंद्रपुर का मामला (पूरी खबर पढ़ें) 7. नेशनल: सुप्रीम कोर्ट बोला-अपराधियों में मौत का डर पैदा करना जरूरी: नहीं तो रेप जैसे अपराध रोकना मुश्किल; अदालत ने रेप की 3 घटनाओं पर खुद नोटिस लिया (पूरी खबर पढ़ें) 8. एंटरटेंमेंट: गोविंदा की बेटी टीना ने कोमल रानी पर सवाल टाला:कहा- सिर्फ इवेंट पर बात करें; कोमल का आरोप- सुनीता ने गोविंदा को बर्बाद किया (पूरी खबर पढ़ें) 9. इंटरनेशनल: चीन के लिए जासूसी के शक में अमेरिकी महिला गिरफ्तार:ताइवानी राष्ट्रपति के बेटे का वीडियो बनाया; चीन जाते समय एयरपोर्ट पर गिरफ्तार (पूरी खबर पढ़ें) 10. इंटरनेशनल: ब्राजील में राष्ट्रपति लूला हार सकते हैं चुनाव:ट्रम्प के करीबी फ्लाविया बोल्सेनारो पहले दौर में आगे, पिता 27 साल जेल की सजा काट रहे (पूरी खबर पढ़ें) 11. राजस्थान: 3605 पंचायतों में चुनाव की तारीख बदलने की तैयारी:6 नवंबर को धनतेरस; राज्य निर्वाचन आयुक्त बोले- कैलेंडर बनाते समय इसका ध्यान नहीं रखा (पूरी खबर पढ़ें) 12. राजस्थान: बोर्ड की 10वीं की दो बार दे सकेंगे परीक्षा:पहली बार फरवरी-मार्च और दूसरी बार मई में एग्जाम; अब नहीं आएगी सप्लीमेंट्री (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... भट्ठी में कूदकर रोबोट का सुसाइड अमेरिकी रोबोटिक्स कंपनी फिगर AI के रोबोट्स ने भट्टी में कूदकर सुसाइड कर लिया. कंपनी ने पुराने F.02 रोबोट्स को काम से हटा दिया था। इसके बाद इन्हें फिनलैंड की फाउंड्री में 75 टन पिघले स्टील से भरी भट्ठी में डालकर हमेशा के लिए नष्ट कर दिया गया। पूरी खबर पढ़ें... 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर: सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस दिया, क्या ज्ञानेश कुमार को कुर्सी छोड़नी पड़ेगी; तीन तरफा घिरे, आखिर असली मुद्दा है क्या 2. मंडे मेगा स्टोरी: एशियन गेम्स में चीन के 169 गोल्ड, भारत के 21: आबादी बराबर फिर 8 गुना का फर्क कैसे; आखिर कमी कहां रह जाती है 3. ग्राउंड रिपोर्ट: नंदीग्राम में BJP हावी, रेजीनगर में हुमायूं ने पेंच फंसाया: 6 सीटों पर उपचुनाव, तमिलनाडु की दो सीटें CM विजय का पहला टेस्ट 4. भास्कर एक्सक्लूसिव: अखिलेश जिस मुस्लिम नेता का टिकट काटेंगे, ओवैसी उसे लड़वाएंगे: सपा से गठबंधन नहीं हुआ तो 200 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे 5. भास्कर एनालिसिस: बिहार की JDU, लोजपा यूपी में सीट मांग रहीं: NDA से समझौता नहीं हुआ तो अकेले चुनाव लड़ेंगी; किसे नुकसान होगा 6. मध्य प्रदेश एक्सप्लेनर: सरकार की ₹350 करोड़ की जेट डील कितनी फायदेमंद?:हर जगह नहीं उतर सकता, उड़ाने और रनवे पर भी करोड़ों लगेंगे; फिर इतना इंवेस्टमेंट क्यों? 7. ग्राउंड रिपोर्ट: डॉक्टर-इंजीनियर ने छोड़ी शहर की जिंदगी, भक्तिग्राम में बसे:बिजली-मोबाइल से दूरी; धोती-कुर्ते में बच्चे, जुबान पर संस्कृत के श्लोक; 60 लोग ऐसे जीते हैं 8. भास्कर इंटरव्यू: RCA चुनाव में किसके कहने पर पीछे हटे पराक्रम?:पिता राजेंद्र राठौड़ की अनदेखी पर बोले-CM ने उन्हें दो बार ऑफर किया 'कैबिनेट मंत्री' पद 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें... ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज वृष और तुला राशि वालों को अपना रुका पैसा मिल सकता है, मिथुन वालों को प्रॉपर्टी और गाड़ियों के काम में फायदा मिलेगा। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗
