'मेरे आंसू गिरे तो सर तुम्हारे बंबू कर देंगे':नए ऑडियो में श्रद्धा बोली- तुमने मुझे घुमाया; लोग यहां मेरे हिसाब से आते और जाते हैं
लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा और मॉडल श्रद्धा दुबे की बातचीत के 2 और ऑडियो सामने आए हैं। एक ऑडियो में कॉल पर श्रद्धा और शिवा के अलावा कोई तीसरा व्यक्ति भी है। इसमें बीच-बीच में वह भी बोल रहा है। तीनों कॉन्फ्रेंस कॉल पर हैं। शिवा से श्रद्धा कह रही है- तुमने मुझे घुमाया? शहर में मेरी बदनामी हुई। मेरा एक भी आंसू गिरा तो सर तुम

लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा और मॉडल श्रद्धा दुबे की बातचीत के 2 और ऑडियो सामने आए हैं। एक ऑडियो में कॉल पर श्रद्धा और शिवा के अलावा कोई तीसरा व्यक्ति भी है। इसमें बीच-बीच में वह भी बोल रहा है। तीनों कॉन्फ्रेंस कॉल पर हैं। शिवा से श्रद्धा कह रही है- तुमने मुझे घुमाया? शहर में मेरी बदनामी हुई। मेरा एक भी आंसू गिरा तो सर तुम्हारे बंबू कर देंगे। लोग मेरे हिसाब से मेरे पास आते हैं और जाते भी मेरे हिसाब से हैं। शिवा कह रहा है कि इस इंटेंशन से मैंने ऐसा कुछ नहीं किया। पढ़िए पहले ऑडियो में क्या बातचीत हो रही है… श्रद्धा- हां या ना? शिवा- जी। श्रद्धा- देखो गोल-गोल घुमाकर मेरी बदनामी बढ़ रही है। लोग आते भी मेरे हिसाब से हैं, जाते भी मेरे हिसाब से हैं। एटलीस्ट जब तक मेरा मन है तब तक तो मैं रहूंगी ही। इसके बाद देखूंगी कि मुझे क्या करना है। शिवा- सर को सारी बातें पता हैं। श्रद्धा- कौन से सर को पता हैं सारी बातें, एक हैं जानने वाले, ऑफिसर हैं, वो मेरे भी जानने वाले हैं। बट वो मेन सर नहीं है, एक ऑफिसर हैं जानने वाले। उनको पता चला कि आजकल दुबेजी तो इसके साथ घूम रही हैं। मैंने उनको बताया कि वो एक दोस्त है तो बोले कि पहले तो ठीकठाक लड़का था। अभी कुछ नुकसान हुआ था उसका? पता नहीं क्या-क्या डिटेल्स उन्होंने तुम्हारे बारे में निकाल लीं। शिवा- सही डिटेल्स निकाली हैं। श्रद्धा- ऐं? शिवा- सही डिटेल्स निकाली हैं। श्रद्धा- हां तो अगर सर डिटेल्स निकलवा सकते हैं न, तो बंबू भी कर सकते हैं... अगर मेरे एक आंसू भी निकल गया तो... क्योंकि गलत मेरे साथ हुआ है। जब साथ आए थे तब नहीं सोचा था कि क्या कर रहा हूं। तब तो कह रहे थे कि कभी छोड़कर नहीं जाऊंगा, साथ रहूंगा, ये करूंगा, वो करूंगा। अब तो छोड़कर जा रहे हो। तीसरा व्यक्ति- ये क्या हो रहा है? श्रद्धा- कुछ हो ही नहीं रहा है। कुछ समझ में नहीं आ रहा है। ये मुझको इग्नोर कर रहा है। इसके जीवन में कोई और लड़की आ गई? शिवा- कोई लड़की नहीं है। डिटेल्स निकलवाना आपकी चुटकियों का काम है। कॉल डिटेल्स, साइबर डिटेल्स जो भी है, निकलवा लो। श्रद्धा- क्या कह रहे हो? शिवा- मैं कह रहा हूं डिटेल्स निकलवा लो... (तब तक तीसरे व्यक्ति की आवाज आती है)- ... मैं कह रहा हूं कि तुम्हे पूरे शहर में घुमा रहा है। श्रद्धा- ये यही करना चाह रहा था कि शहर में घुमा-घुमाकर बताए कि लो देखो श्रद्धा को घुमा रहा हूं। ...तो अब तुम्हारी घुमा-घुमाकर ही (#$@$$) मारेंगे। टेंशन मत लो। जितना घुमा-घुमाकर तुमने श्रद्धा दुबे का नाम खराब किया है, उतना ही घुमा-घुमाकर तुम्हें मारूंगी कि लोग याद रखेंगे मेरे करीब आने में भी। तीसरा व्यक्ति- ऐसा कुछ नहीं करना है आपको। श्रद्धा- (आवाज तेज करते हुए) क्या नहीं करना है यार? तुम होते कौन हो रोकने वाले। तीसरा व्यक्ति- कुछ खबर है? श्रद्धा- (तीसरे व्यक्ति से गुस्सा होते हुए) क्या खबर है, मतलब हो गया? इसने पूरी बदनामी करा दी। तुम ही आकर बता रहे हो। इतना कुछ तुम्हें पता चला है। तीसरा व्यक्ति- उसे बात रखने दो। श्रद्धा- क्या बात रखने दो, उसे लग रहा है कि अब मिल नहीं रही है, भागो। शिवा- उस इंटेंशन से कुछ नहीं था, मैंने पहले ही दिन बोला हुआ था। तीसरा व्यक्ति- आज जब आपका मैटर खराब हो गया तो लोग जानेंगे तो बोलेंगे ही। (इसके बाद यह ऑडियो बंद हो जाता है।) अब पढ़िए दूसरे ऑडियो की बातचीत… दूसरे ऑडियो में श्रद्धा 2 फोन पर एक साथ बात करती है। एक फोन पर शिवा है। ऑडियो शुरू होने के कुछ सेकंड में शिवा को होल्ड करवाती है। इसके बाद दूसरे फोन पर किसी तीसरे व्यक्ति (संभवतः बॉयफ्रेंड आमिर) से बात करती है। उससे लंबी बातचीत के बाद शिवा को फिर अनहोल्ड करती है। उससे अपनी बात कन्टिन्यू करती है। पढ़िए हू-ब-हू बातचीत… श्रद्धा- (एक फोन पर) होल्ड करना जरा, रखना मत। (दूसरे फोन पर) हेलो, थोड़ी देर के लिए घर आ सकते हो? -फोन पर बोल रहे व्यक्ति की आवाज रिकॉर्ड नहीं होती। श्रद्धा- आओ तो बात करते हैं। -फोन पर बोल रहे व्यक्ति की आवाज रिकॉर्ड नहीं होती। श्रद्धा- आओ तो बताती हूं, मैटर हो गया है बहुत तगड़ा वाला। -फोन पर बोल रहे व्यक्ति की आवाज रिकॉर्ड नहीं होती। श्रद्धा- इसी (#$$#@) से। -फोन पर बोल रहे व्यक्ति की आवाज रिकॉर्ड नहीं होती। श्रद्धा- आई नो, आई नो, मैं जानती हूं कि उसके साथ घूमकर मैं अपने आपको बदनाम कर चुकी हूं। उतनी ही धज्जियां उड़ाऊंगी, तुम्हारी जान की कसम। बस तुम आ जाओ। तुम्हारी जान की कसम मैंने कभी झूठी नहीं खाई है। इसकी सच में उतनी धज्जियां उड़वाऊंगी। ये जहां भी बैठेगा, मारूंगी मैं, वादा है तुमसे। तुम अभी आ सकते हो? -फोन पर बोल रहे व्यक्ति की आवाज रिकॉर्ड नहीं होती। श्रद्धा- हां, हां पता है। बहुत बेइज्जती हो रही है, मालिक मिला था उस दिन मुझे। -फोन पर बोल रहे व्यक्ति की आवाज रिकॉर्ड नहीं होती। श्रद्धा- फ्रेडरेस के नीचे। -फोन पर बोल रहे व्यक्ति की आवाज रिकॉर्ड नहीं होती। श्रद्धा- हां, हां मुझे पता है बहुत बेइज्जती हो रही है। और तो और तुम्हें एक ऐसी बात बताऊंगी कि हंसी आ जाएगी तुम्हें। -फोन पर बोल रहे व्यक्ति की आवाज रिकॉर्ड नहीं होती। श्रद्धा- हां, आओगे तो बताती हूं। ये बहुत चीपड़ है। -फोन पर बोल रहे व्यक्ति की आवाज रिकॉर्ड नहीं होती। श्रद्धा- सीरियसली, हम लोगों में तो ऐसी बातें चलती ही नहीं हैं। -फोन पर वह व्यक्ति फिर से कुछ बोलता है। श्रद्धा- हम्म -फोन पर वह व्यक्ति फिर से कुछ बोलता है। श्रद्धा- हां, मैं बस नहाकर कपड़े चेंज कर रही हूं। ठीक है। -फोन पर बोल रहे व्यक्ति की आवाज रिकॉर्ड नहीं होती। श्रद्धा- अगर नीचे आओ तो नीचे जाना चाहती हूं। -फोन पर बोल रहे व्यक्ति की आवाज रिकॉर्ड नहीं होती। मैं बस तुम्हें 10 मिनट का समय देती हूं। बाय। श्रद्धा- (दूसरे फोन को अनहोल्ड करती है।) पूछती है- पूरे शहर में धज्जियां उड़ाईं न तुमने? शिवा- शिवा की आवाज रिकॉर्ड नहीं होती। श्रद्धा- लोग मुझे पता है क्या कह रहे हैं? उस चीपड़ के साथ घूम-घूमकर आपने अपने नाम की धज्जियां उड़वा ली हैं। शिवा- कुछ बोलता है लेकिन आवाज रिकॉर्ड नहीं होती। श्रद्धा- सोचो, तुम्हारी वजह से एक लड़की इतनी बदनाम हो चुकी है। तुम मेरे साथ ऐसा कर रहे हो अभी। (श्रद्धा फोन का लाउडस्पीकर ऑन कर लेती है। शिवा की आवाज आती है।) उधर से शिवा- क्या किया है मैंने यार? श्रद्धा- अब सोचो, तुम्हें लगता है कि मैं तुम्हें माफ करूंगी? मैं जा रही हूं रूपेशजी के ऑफिस। आज तक किसी लड़के ने ऐसा किया ही नहीं था। ऋषभ (संभवतः गैंगस्टर ऋषभ राय, जिसे पुलिस ने हत्याकांड के बाद जिलाबदर किया) ने या किसी ने भी ऐसा नहीं किया। शिवा- फिर आवाज नहीं रिकॉर्ड होती। श्रद्धा- ऋषभ ने कभी मुझे ऐसे इग्नोर नहीं किया। ऋषभ बल्कि मेरे पीछे पड़ा रहा बेचारा। तुमने पता है क्या गलती की है? तुमने मुझे वक्त नहीं दिया। वक्त दिया होता तो मैं तुम्हें खुद ही छोड़ देती। पर तुमने क्या किया, पता है, स्टार्टिंग में ही मजे लेकर गायब होने लगे। ये तुमने गलत कर दिया। ------------------------ यह खबर भी पढ़िए- श्रद्धा का आज बर्थडे, शिवा की मां अस्थि विसर्जन करेंगी : नागपुर कोर्ट में पेश करेगी पुलिस, सड़क मार्ग से लखनऊ लाएगी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा के हत्या की आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे का आज जन्मदिन है। शिवा की मां रंजना शर्मा हरिद्वार में आज ही बेटे का अस्थि विसर्जन करने पहुंची हैं। वह श्रद्धा की गिरफ्तारी के बाद ही हरिद्वार के लिए रवाना हो गई थीं। उधर, यूपी एसटीएफ ने श्रद्धा के ड्राइवर आमिर को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है आमिर शिवा की मौत के समय श्रद्धा के साथ मौजूद था। पुलिस श्रद्धा को नागपुर से लखनऊ सड़क मार्ग से लाने की तैयारी में है। नागपुर की दूरी 850 किमी है, ऐसे में लखनऊ पहुंचने में 15-18 घंटे लगेंगे। (पूरी खबर पढ़िए)
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗
