31 अक्टूबर 2026, 9:10 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

महराजगंज में अधिवक्ताओं ने बाइक रैली निकाली:हाईकोर्ट में कथित अपमान और अवमानना कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन

इलाहाबाद हाईकोर्ट में अधिवक्ताओं के कथित अपमान और अवमानना की कार्रवाई के विरोध में शनिवार को महराजगंज में वकीलों ने बाइक रैली निकालकर प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदेशव्यापी चार सूत्रीय मांगें पूरी करने की मांग की। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्रा और महामंत्री प्रमोद त्रिपाठी के नेतृत्व में रैली निकाली गई। इसमें बड

महराजगंज में अधिवक्ताओं ने बाइक रैली निकाली:हाईकोर्ट में कथित अपमान और अवमानना कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
इलाहाबाद हाईकोर्ट में अधिवक्ताओं के कथित अपमान और अवमानना की कार्रवाई के विरोध में शनिवार को महराजगंज में वकीलों ने बाइक रैली निकालकर प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदेशव्यापी चार सूत्रीय मांगें पूरी करने की मांग की। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्रा और महामंत्री प्रमोद त्रिपाठी के नेतृत्व में रैली निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल हुए। उन्होंने हाथों में काली झंडियां और मांगों से जुड़े स्लोगन लिखे फ्लैक्स लिए थे। रैली सिविल कोर्ट परिसर से शुरू होकर सक्सेना चौक तक पहुंची। इस दौरान सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर महामंत्री प्रमोद त्रिपाठी ने मुख्यालय में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। प्रमोद त्रिपाठी ने कहा कि अधिवक्ताओं का उत्पीड़न बंद करने और चार सूत्रीय मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सिविल कोर्ट के अधिवक्ता हर शनिवार को प्रदर्शन करेंगे। उत्पीड़न के विरोध में संघर्ष करने की अपील वरिष्ठ अधिवक्ता धर्मेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों पर चलते हुए अधिवक्ताओं को अपने मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होना होगा। उन्होंने अधिवक्ताओं के उत्पीड़न के विरोध में संघर्ष करने की अपील की। रैली के बाद अधिवक्ताओं ने आमसभा की बैठक की और आंदोलन जारी रखने पर चर्चा की। बैठक में पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, अनूप सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, वकील प्रजापति, वशिष्ठ मिश्रा, संतोष पटेल, सुरेंद्र सिंह गांधी, महताब, अभिजीत सिंह, जमशेद आलम, गणेश प्रसाद, द्विजेंद्र दूबे, हरेंद्र मिश्रा, कैलाश अग्निहोत्री, कौशल किशोर पांडेय, दयाराम चौधरी, आशीष शुक्ला, महेंद्र पांडेय, गिरिजेश मिश्रा और अरुण सिंह समेत कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗