महराजगंज में रोहिन नदी में महिला ने लगाई छलांग:त्रिमुहानी पुल से कूदी, दो घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग; NDRF टीम तलाश में जुटी
महराजगंज के सदर कोतवाली क्षेत्र में रोहिन नदी स्थित त्रिमुहानी पुल से मंगलवार दोपहर एक महिला के नदी में छलांग लगाने की सूचना से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला की तलाश शुरू कर दी। करीब दो घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी महिला का कोई सुराग नहीं लग सका था। पुलिस ने नदी में तलाश के लिए एनडीआर

महराजगंज के सदर कोतवाली क्षेत्र में रोहिन नदी स्थित त्रिमुहानी पुल से मंगलवार दोपहर एक महिला के नदी में छलांग लगाने की सूचना से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला की तलाश शुरू कर दी। करीब दो घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी महिला का कोई सुराग नहीं लग सका था। पुलिस ने नदी में तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया है। बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर एक महिला त्रिमुहानी पुल पर पहुंची थी। इसी दौरान उसने कथित तौर पर नदी में छलांग लगा दी। घटना को वहां मौजूद एक व्यक्ति ने देख लिया। उसने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए महिला की तलाश शुरू कर दी। महिला की पहचान करने का प्रयास कर रही पुलिस पुलिस ने नदी के आसपास के संभावित स्थानों पर भी खोजबीन की। स्थानीय लोगों की मदद से भी महिला की तलाश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। नदी में पानी का बहाव और गहराई अधिक होने के कारण तलाश में परेशानी आने की बात सामने आ रही है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है। वह कहां की रहने वाली है और किन परिस्थितियों में उसने नदी में छलांग लगाई, इसका भी पता नहीं चल पाया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर महिला की पहचान करने का प्रयास कर रही है। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि महिला के नदी में कूदने की सूचना मिली है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच और तलाश में जुटी है। एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है। महिला की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
समाचार स्रोत
यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗