यूपी की बड़ी खबरें:आगरा में कार पेड़ से टकराई, 2 दोस्तों की मौत; दोनों स्टेयरिंग के बीच में फंसे
आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर टंकी चौराहे के पास सोमवार देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों स्टेयरिंग के बीच में फंस गए। हादसा रात करीब 11:30 बजे हुआ। निबोहरा थाना क्षेत्र के सलेमपुर

आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर टंकी चौराहे के पास सोमवार देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों स्टेयरिंग के बीच में फंस गए। हादसा रात करीब 11:30 बजे हुआ। निबोहरा थाना क्षेत्र के सलेमपुर धनगर गांव निवासी गजेंद्र (28) पुत्र अजब सिंह अपने दोस्त जोगेंद्र उर्फ जुगनू (32) पुत्र चरन सिंह के साथ कार से आगरा से घर लौट रहे थे। दोनों किसी काम से आगरा आए थे। पढ़ें पूरी खबर… प्रयागराज में हेड कांस्टेबल फंदे पर लटका मिला, एक महीने से छुट्टी पर था; सोमवार को ड्यूटी करने के बाद सुसाइड की प्रयागराज के फाफामऊ में पुलिस विभाग में तैनात हेड कांस्टेबल बलराम पाल (51) की मंगलवार सुबह उनके घर में मौत हो गई। वह फाफामऊ के जैतवारडीह में मकान बनवाकर परिवार के साथ रहते थे। वर्तमान में उनकी तैनाती फतेहपुर के खागा में थी। करीब एक महीने से छुट्टी पर होने के कारण वह घर पर ही थे। सोमवार शाम करीब 6 बजे ड्यूटी पर वापस जाने के लिए घर से निकले थे। हालांकि, रात करीब 11 बजे वह वापस घर लौट आए। इसके बाद सीधे अपने कमरे में चले गए और परिवार से बातचीत नहीं की। मंगलवार सुबह परिजनों ने उन्हें कमरे में मृत पाया। पढ़ें पूरी खबर… औरैया में पिता ने 15 साल के बेटे को पीट-पीटकर मार डाला, परिवार गणेश पूजन में गया था औरैया के सहार थाना क्षेत्र के पूर्वी सोमवंशी गांव में सोमवार रात एक घटना से पूरा गांव हैरान है। आरोप है कि शराब के नशे में एक पिता ने अपने 15 साल के बेटे रिशु की पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के समय परिवार के बाकी लोग गांव में हो रही गणेश पूजा की आरती में गए थे। रिशु उस वक्त घर पर अकेला था। घटना के बाद आरोपी पिता मौके से भाग गया। पढ़ें पूरी खबर… जेल में बंद दो युवकों को लेकर लखनऊ पहुंची ATS, अमरोहा में 3 इलाकों में छानबीन की, पाकिस्तानी हैंडलर से जुड़ा मामला लखनऊ एटीएस की टीम अमरोहा के गजरौला पहुंची। टीम अपने साथ जेल में बंद दो युवकों रवि और शोएब को लेकर आई थी। ये दोनों पाकिस्तान हैंडलर शहजाद भट्टी के गुर्गे दनियाल अशरफ से जुड़े हैं। एटीएस ने कई घंटों तक छानबीन की और देर शाम वापस लौट गई। पढ़ें पूरी खबर… इलाहाबाद हाईकोर्ट ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि- ईदगाह मामले में संशोधन की अनुमति दी, ईदगाह कमेटी ने अर्जी दी थी मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद मामले में ईदगाह कमेटी के संशोधन आवेदन को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। अगली सुनवाई के लिए 13 अक्टूबर की तारीख तय की गई है। न्यायमूर्ति अवनीश सक्सेना की एकल पीठ ने शाही ईदगाह कमेटी को अपने लिखित कथन में आवश्यक सुधार करने की अनुमति दे दी है। साथ ही नया जवाब दाखिल करने का समय प्रदान किया है। पढ़ें पूरी खबर… सीतापुर में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी 12 घंटे में अरेस्ट, पुलिस से मुठभेड़ में पैर में गोली लगी सीतापुर के थानगांव थाना क्षेत्र में 6 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को सोमवार शाम को मुठभेड़ में अरेस्ट कर लिया गया है। आरोपी सद्दुपुर महरिया थाना सदरपुर निवासी अवधराम उर्फ भोले शंकर पुत्र बुद्धा के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने घटना के करीब 12 घंटे के भीतर उसे पकड़ा है। 22 सितंबर की सुबह पुलिस टीम ने ग्राम बेर्रा के पास आरोपी को घेर लिया। पुलिस का दावा है कि इस दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पढ़ें पूरी खबर… जालौन में बसपा ने कालपी से वीरपाल सिंह चौहान को प्रत्याशी बनाया, कार्यकर्ता सम्मेलन में घोषणा की बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कालपी विधानसभा क्षेत्र में अपनी गतिविधियां बढ़ा दी हैं। सोमवार को एमएसवी इंटर कॉलेज के मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। इसमें वीरपाल सिंह चौहान को 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए कालपी विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी घोषित किया गया। घोषणा होते ही पार्टी समर्थकों ने मायावती और वीरपाल सिंह चौहान के समर्थन में नारे लगाए। पढ़ें पूरी खबर… चंद्रशेखर आजाद ने 42 विस क्षेत्रों के प्रभारी बनाए, इनमें 20-SC, 37 OBC नेताओं की घोषणा आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भीम आर्मी चीफ चन्द्र शेखर आजाद ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मुजफ्फरनगर, संभल, रामपुर अमरोहा, अयोध्या और बाराबंकी की 42 विधानसभा क्षेत्र के प्रभारियों की नियुक्ति की है। इनमें प्रभारियों में एससी, ओबीसी और मुस्लिम समुदाय के नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है।
समाचार स्रोत
यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗
