यूपी की बड़ी खबरें:इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा- आधार कार्ड से शादी का रजिस्ट्रेशन नहीं, उम्र साबित करने के लिए जन्म प्रमाणपत्र या हाईस्कूल रिकॉर्ड जरूरी
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने विवाह पंजीकरण में उम्र के सत्यापन को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि आधार कार्ड केवल पहचान का प्रमाण है, इसे जन्मतिथि या उम्र का प्रमाण नहीं माना जा सकता। इसी तरह, केवल ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी) के आधार पर भी विवाह का पंजीकरण नहीं किया जा सकता। अदालत ने राज्य सरकार और पंजीकरण विभाग को व्यवस्

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने विवाह पंजीकरण में उम्र के सत्यापन को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि आधार कार्ड केवल पहचान का प्रमाण है, इसे जन्मतिथि या उम्र का प्रमाण नहीं माना जा सकता। इसी तरह, केवल ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी) के आधार पर भी विवाह का पंजीकरण नहीं किया जा सकता। अदालत ने राज्य सरकार और पंजीकरण विभाग को व्यवस्था में सुधार करने और बाल विवाह रोकने के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। न्यायमूर्ति तेज प्रताप तिवारी ने दीपक पाल की अपील पर सुनवाई के दौरान ये निर्देश दिए। मामले में सामने आया कि विवाह का पंजीकरण आधार कार्ड और ट्रांसफर सर्टिफिकेट के आधार पर किया गया था। कोर्ट ने पाया कि उम्र के सत्यापन में जरूरी सावधानी नहीं बरती गई। मामले की अगली सुनवाई 27 नवंबर 2026 को होगी। तब तक अदालत ने अनुपालन रिपोर्ट पेश करने को कहा है। उम्र के संदेह पर सामान्य प्रक्रिया में नहीं होगा रजिस्ट्रेशन हाईकोर्ट ने निर्देश दिया कि उत्तर प्रदेश विवाह पंजीकरण नियमावली-2017 में जरूरी संशोधन होने तक निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन किया जाए। कोर्ट ने कहा कि आधार कार्ड पहचान बताता है, लेकिन जन्मतिथि साबित करने के लिए पर्याप्त नहीं है। ट्रांसफर सर्टिफिकेट भी किशोर न्याय अधिनियम की धारा 94 में बताए गए दस्तावेजों की श्रेणी में शामिल नहीं है। अदालत ने यह भी पाया कि संबंधित टीसी का निर्धारित प्रक्रिया के तहत सत्यापन नहीं कराया गया था। ऐसे में पंजीकरण अधिकारी के पास उम्र की पुष्टि करने वाला प्रमाणित दस्तावेज नहीं था। कोर्ट ने राज्य सरकार को उम्र संबंधी प्रमाणों के स्पष्ट मानक तय करने और उनका व्यापक प्रचार करने का निर्देश दिया। पढ़ें पूरी खबर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने किया ताजमहल का दीदार:मुख्य मकबरे तक पहुंचे, फैंस के साथ खिंचवाईं तस्वीरें पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे ताजमहल पहुंचे। उनके साथ करीब 14 लोगों की टीम भी थी। इस दौरान वह मुख्य मकबरे तक पहुंचे और ताजमहल की खूबसूरती निहारी। परिसर में करीब एक घंटे रहे। दिलजीत लाल जैकेट, सफेद पगड़ी और नीली जींस पहने नजर आए। उन्होंने ताजमहल के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और रील भी शूट की। परिसर में घूमने के लिए उन्होंने ई-कार्ट का इस्तेमाल किया। उनके दौरे के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। भ्रमण के दौरान दिलजीत ने सफेद संगमरमर पर की गई बारीक नक्काशी और इमारत की वास्तुकला को निहारा। उन्होंने अलग-अलग स्थानों पर वीडियो भी बनाए। पढ़ें पूरी खबर फर्रुखाबाद में टायर फैक्ट्री में भीषण आग:तीन जिलों से पहुंचीं दमकल की छह गाड़ियां, JCB से हटाया गया फर्रुखाबाद जनपद के मोहम्मदाबाद के खीमसेपुर औद्योगिक क्षेत्र में टायर रिप्लेसिंग फैक्ट्री में मंगलवार तड़के करीब तीन बजे भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। तीन जिलों से दमकल की छह गाड़ियां बुलाई गईं। कई घंटे की कोशिश के बाद आग पर काबू पाया गया। फैक्ट्री के चौकीदार उपेंद्र ने डायल 112 पुलिस को आग लगने की जानकारी दी थी। आग बुझने के बाद जले हुए टायरों का मलबा जेसीबी से हटाया गया। मलबा हटाने के दौरान आग फिर से तेज हो गई, जिस पर दोबारा काबू पाने के लिए प्रयास किए गए। फैक्ट्री मालिक अरविंद पांडे ने बताया कि रात करीब साढ़े तीन बजे चौकीदारों ने उन्हें आग की सूचना दी थी। फैक्ट्री में छह कर्मचारी काम करते हैं। पढ़ें पूरी खबर राशिद अखलाक की जनसभा में मुर्गा फ्राई के लिए लूट:मेरठ में एक-दूसरे के ऊपर चढ़े लोग, हुई धक्का-मुक्की मेरठ के समर गार्डन में रविवार देर रात चुनावी जनसभा के दौरान मुर्गा फ्राई लेने के लिए अफरा-तफरी मच गई। खाने के स्टॉल पर फ्राई लेने की होड़ में लोग एक-दूसरे को धक्का देते नजर आए। कुछ लोग फ्राई लेने के लिए एक-दूसरे के ऊपर चढ़ते दिखाई दिए। स्टॉल पर भीड़ बढ़ने से अव्यवस्था फैल गई और मौके पर धक्का-मुक्की होने लगी। यह जनसभा पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राशिद अखलाक ने 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी के तहत आयोजित की थी। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर आचार संहिता उल्लंघन मामले में कुमार विश्वास समेत 3 को समन, सुल्तानपुर कोर्ट में हाजिर नहीं हुए आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में कवि कुमार विश्वास और दिल्ली के पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती और सत्येंद्र जैन सुल्तानपुर कोर्ट में सोमवार को हाजिर नहीं हुए। उनके खिलाफ MP/MLA की विशेष कोर्ट ने समन जारी करने का आदेश दिया है। मामले में अगली सुनवाई 23 नवंबर को होगी। पढ़ें पूरी खबर…
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗