यूपी की बड़ी खबरें:बदायूं डबल मर्डर में 4 आरोपियों की फांसी रद, हाईकोर्ट ने कहा- संदेह के आधार पर दोषी नहीं ठहरा सकते
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड में सेशन कोर्ट से चार अभियुक्तों को सुनाई गई फांसी की सजा रद कर दी है। कोर्ट ने विजयपाल, किशनलाल, रामवीर और जलधारा को बरी करते हुए कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपियों के खिलाफ अपराध को संदेह से परे साबित करने में पूरी तरह विफल रहा। ट्रायल कोर्ट ने सितंबर 2022 में चारों आरोपियों को आईप

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड में सेशन कोर्ट से चार अभियुक्तों को सुनाई गई फांसी की सजा रद कर दी है। कोर्ट ने विजयपाल, किशनलाल, रामवीर और जलधारा को बरी करते हुए कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपियों के खिलाफ अपराध को संदेह से परे साबित करने में पूरी तरह विफल रहा। ट्रायल कोर्ट ने सितंबर 2022 में चारों आरोपियों को आईपीसी की धारा 302/34 के तहत दोषी ठहराया था। कोर्ट ने सभी को मृत्युदंड की सजा सुनाई थी। पढ़ें पूरी खबर… नोएडा बस हादसा केस में सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार से जवाब मांगा, पूछा- ड्राइवर-मालिक पर क्या कार्रवाई हुई यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में आग लगने से 9 लोगों की मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लिया है। कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सचिव को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। सुप्रीम कोर्ट ने खास तौर पर पूछा है कि हादसे के बाद बस के ड्राइवर और मालिक के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई। मामले की सुनवाई जस्टिस जेबी पार्डीवाला और जस्टिस केवी विश्वनाथन की पीठ ने की। पढ़ें पूरी खबर… झांसी के डैम में 3 युवकों के नग्न शव मिले, पानी में उतराते देख गोताखोरों ने निकाला; बाइक भी मिली झांसी के बबीना थाना क्षेत्र में सुकवा-ढुकवा डैम में मंगलवार सुबह तीन अज्ञात युवकों के शव मिले हैं। ग्रामीणों ने पानी में शव उतराते देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तीनों शवों को बाहर निकलवाया। तीनों मृतकों की उम्र करीब 25 से 35 साल के बीच बताई जा रही है। पुलिस को डैम की सड़क पर एक बाइक मिली है। वहीं, शवों के शरीर पर कपड़े नहीं मिले। तीनों शव पानी में अलग-अलग जगह पड़े थे। पढ़ें पूरी खबर… CM ने जनता दर्शन में 150 लोगों की समस्याएं सुनीं, कहा- रास्ते पर कब्जा करने वालों को सबक सिखाएं गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान करीब 150 लोगों की समस्याएं सुनीं। महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के बाहर लगे जनता दर्शन में गोरखपुर के अलावा आसपास के जिलों से भी लोग पहुंचे। मुख्यमंत्री ने एक-एक कर फरियादियों की बात सुनी और अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए। पढ़ें पूरी खबर… 3 वरिष्ठ IPS अधिकारियों के तबादला, मनोज कुमार मुरादाबाद IG बने; राजेश द्विवेदी चुनाव प्रकोष्ठ भेजे गए यूपी में सोमवार को तीन वरिष्ठ IPS अधिकारियों के तबादले किए गए। डॉ. मनोज कुमार को मुरादाबाद में पीएसी के पश्चिमी जोन का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। वह अभी लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय में तैनात थे। हेमराज मीना को लखनऊ में पुलिस उपमहानिरीक्षक (सुरक्षा) बनाया गया है। वह पहले लखनऊ स्थित यूपी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस में तैनात थे। वहीं, राजेश द्विवेदी को लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय में चुनाव प्रकोष्ठ का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वह अभी अलीगढ़ में पीएसी की 38वीं वाहिनी के सेनानायक थे। विधायक-सांसदों की लगेगी क्लास, तावड़े ने माना- दीप प्रज्ज्वलन के भव्य आयोजन में चूक हुई यूपी भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े ने माना है कि पीएम मोदी के जन्मदिन पर “आशीर्वाद का एक दीप” (आशीर्वाद का दीया) कार्यक्रम का भव्य आयोजन कराने में चूक हुई। उन्होंने इस चूक के समाधान के लिए विधायकों-सांसदों को सेवा संकल्प अभियान में जुटने को कहा है। तावड़े ने प्रदेश नेतृत्व से साफ कहा है, ‘जो सांसद, विधायक, पूर्व सांसद और पूर्व विधायक अभियान की हर दिन की फोटो प्रदेश मुख्यालय को नहीं भेजेंगे, उनकी रिपोर्ट उन्हें दी जाए। ऐसे कार्यकर्ताओं की लखनऊ में अलग से बैठक की जाएगी।’ यानी उनकी क्लास लगाई जाएगी। विनोद तावड़े इन दिनों पूरी तरह यूपी में सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने में जुटे हैं। पिछले हफ्ते उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अभियान की समीक्षा की। पढ़ें पूरी खबर बिजनौर में डिवाइडर पार कर अर्टिगा से टकराई कार, दो की मौत बिजनौर में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। रविवार को 4 दोस्त रात 10 बजे घूमने निकले थे। देर रात कार अचानक अनियंत्रित हो गई। जिसके बाद सड़क की दूसरी तरफ पहुंच गई। इसी दौरान सामने से आ रही अर्टिगा से आई-10 की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वाहनों में फंसे घायलों को बाहर निकालकर CHC पहुंचाया। जहां दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोगों का इलाज जारी है। पढ़ें पूरी खबर…
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗