2 अक्टूबर 2026, 12:23 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

यूपी की बड़ी खबरें:2 IAS अफसरों के ट्रांसफर; बीएल मीणा राजस्व परिषद के अध्यक्ष बने, अमृत अभिजात की ताकत बढ़ी

यूपी सरकार ने बुधवार को 2 IAS अफसरों के तबादले कर दिए। उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अपर मुख्य सचिव बीएल मीणा को राजस्व परिषद का अध्यक्ष बनाया गया है। उन्हें उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, रेशम विभाग के विभागाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। पर्यटन और धर्मार्थ कार्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात को यूपी र

यूपी की बड़ी खबरें:2 IAS अफसरों के ट्रांसफर; बीएल मीणा राजस्व परिषद के अध्यक्ष बने, अमृत अभिजात की ताकत बढ़ी
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
यूपी सरकार ने बुधवार को 2 IAS अफसरों के तबादले कर दिए। उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अपर मुख्य सचिव बीएल मीणा को राजस्व परिषद का अध्यक्ष बनाया गया है। उन्हें उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, रेशम विभाग के विभागाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। पर्यटन और धर्मार्थ कार्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात को यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम का अध्यक्ष बनाया गया है। उन्हें बीते दिनों परिवहन विभाग के अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त चार्ज भी दिया गया था। रोडवेज में आगामी दिनों में पीपीपी मोड पर नए बस स्टैंड बनाए जाने हैं। करीब एक हजार नई बसों की खरीद होनी है। राजस्व परिषद की अध्यक्ष अर्चना अग्रवाल आज राजस्व परिषद अध्यक्ष पद पर रहते हुए सेवानिवृत्त हो रही है। बीएल मीणा अप्रैल 2028 तक राजस्व परिषद के अध्यक्ष रहेंगे। सूत्रों के मुताबिक, शासन के कुछ वरिष्ठ आईएएस की तबादला सूची जल्द जारी होगी, उसमें कुछ और अफसरों के विभाग बदले जाएंगे। पूरी खबर पढ़िए मथुरा में भाजपा विधायक को पाकिस्तान से धमकी, फोन करने वाला बोला-कहां रहते हो पता है मथुरा की मांट विधानसभा सीट से भाजपा विधायक राजेश चौधरी को पाकिस्तान के नंबर से व्हाट्सऐप कॉल कर जान से मारने की धमकी देने का दावा किया गया है। कॉलर ने उन्हें परिवार समेत बम से उड़ाने की धमकी दी। विधायक के मुताबिक, पहली कॉल मंगलवार रात करीब 10:38 बजे आई। कॉलर ने टीवी चैनलों पर इस्लाम और मुसलमानों से जुड़े मुद्दों पर बोलना बंद करने की चेतावनी दी। इसके बाद रात 2:17 बजे दोबारा कॉल आई, जो करीब 3 मिनट 4 सेकंड चली। विधायक ने मथुरा के एसएसपी को शिकायत देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। पढ़ें पूरी खबर… झांसी में 4 बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार: एक के पैर में लगी गोली, 3 को पुलिस ने घेरकर पकड़ा झांसी में ई-रिक्शा चालक से लूटपाट करने वाले बदमाशों से मंगलवार देर रात पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी है, जबकि पुलिस ने उसके 3 साथियों को घेरकर पकड़ लिया। मौके से एक बदमाश फरार हो गया। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने दरोगा पर भी गोली चला दी, जो उनके बुलेटप्रूफ जैकेट में जा लगी। इससे वह बाल-बाल बच गए। घायल बदमाश को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। जबकि मौके से भागे बदमाश की पुलिस टीम तलाश कर रही है। सभी के खिलाफ कोतवाली थाने में केस दर्ज किया गया है। पढ़ें पूरी खबर…. गाजियाबाद में टायर फटने से मछलियों से भरी डीसीएम पलटी:देखने के लिए लगी भीड़, पुलिस ने रोका, क्रेन मंगाकर रास्ते से गाड़ी हटवाई गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह मछलियों से भरी डीसीएम टायर फटने से पलट गई। हादसे के बाद डीसीएम में रखी मछलियां सड़क पर बिखर गईं। पानी नहीं होने के कारण धूप में मछलियां तड़पने लगीं। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर राहगीरों की भीड़ लग गई। कुछ लोग मछलियों का वीडियो बनाने लगे, जबकि कुछ ने उन्हें उठाने की कोशिश की। मौके पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को मछलियों के पास जाने से रोक दिया। पढ़ें पूरी खबर…
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗