यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान:16 अक्टूबर को वोटिंग, शिक्षक MLC की 11 सीटों पर 23 अक्टूबर को चुनाव
यूपी की 10 राज्यसभा सीटों और शिक्षक MLC की 11 सीटों पर चुनाव का ऐलान हो गया है। राज्यसभा सीटों पर 16 अक्टूबर को, जबकि MLC सीटों पर 23 अक्टूबर को चुनाव होगा। राज्यसभा सीटों की बात करें तो 10 में से 8 सीटों पर भाजपा और सपा-बसपा एक-एक सीटों पर का कब्जा है। भाजपा सदस्यों में पूर्व डीजीपी बृजलाल, सीमा द्विवेदी, नीरज शेखर, गीता शाक्य, ह

यूपी की 10 राज्यसभा सीटों और शिक्षक MLC की 11 सीटों पर चुनाव का ऐलान हो गया है। राज्यसभा सीटों पर 16 अक्टूबर को, जबकि MLC सीटों पर 23 अक्टूबर को चुनाव होगा। राज्यसभा सीटों की बात करें तो 10 में से 8 सीटों पर भाजपा और सपा-बसपा एक-एक सीटों पर का कब्जा है। भाजपा सदस्यों में पूर्व डीजीपी बृजलाल, सीमा द्विवेदी, नीरज शेखर, गीता शाक्य, हरदीप सिंह पुरी, अरुण सिंह और बीएल वर्मा शामिल हैं। डॉ. दिनेश शर्मा का कार्यकाल भी 25 नवंबर तक था, लेकिन अंडमान और निकोबार का उपराज्यपाल बनाए जाने के बाद उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया है। इसलिए उस एक सीट पर भी चुनाव होना है। इसके अलावा, सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव और बसपा के रामजी गौतम का कार्यकाल भी इसी समय पूरा हो रहा है।
खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है…
समाचार स्रोत
यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗
