यूपी में चलेगी बुलेट ट्रेन, 3.30 घंटे में दिल्ली पहुंचेंगे:काशी में रेलमंत्री का ऐलान, पीएम ने दी कॉरिडोर को मंजूरी
दिल्ली-वाराणसी-गुवाहाटी बुलेट ट्रेन के नॉर्दर्न कॉरिडोर को मंजूरी मिल गई है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- पीएम मोदी ने बुलेट ट्रेन नेटवर्क के इस कॉरिडोर को मंजूरी दी है। इसके तहत यूपी को जल्द बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट मिलने वाला है। यह कॉरिडोर दिल्ली से शुरू होकर आगरा, कानपुर, लखनऊ और अयोध्या को जोड़ेगा। इसके बाद वाराणसी, पटना और

दिल्ली-वाराणसी-गुवाहाटी बुलेट ट्रेन के नॉर्दर्न कॉरिडोर को मंजूरी मिल गई है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- पीएम मोदी ने बुलेट ट्रेन नेटवर्क के इस कॉरिडोर को मंजूरी दी है। इसके तहत यूपी को जल्द बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट मिलने वाला है। यह कॉरिडोर दिल्ली से शुरू होकर आगरा, कानपुर, लखनऊ और अयोध्या को जोड़ेगा। इसके बाद वाराणसी, पटना और सिलीगुड़ी होते हुए गुवाहाटी तक पहुंचेगा। रेल मंत्री ने कहा- कॉरिडोर बनने के बाद इन शहरों के बीच रेल यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा। दिल्ली से आगरा का सफर 59 मिनट में पूरा होगा। दिल्ली से कानपुर पहुंचने में सिर्फ 1 घंटे 45 मिनट लगेंगे। दिल्ली से काशी सिर्फ साढ़े तीन घंटे में पहुंच सकेंगे। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव काशी में देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाने पहुंचे थे। खबर अपडेट की जा रही है।
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗