यूपी में हालात बिगड़े, 16 मौतें, 5 मकान गिरे:एक दिन में 25 गुना ज्यादा बरसात, 46 घंटे से आंधी-बारिश थम नहीं रही
यूपी में बारिश से हालात बिगड़ने लगे हैं। पूरे प्रदेश में 46 घंटे से जोरदार बारिश हो रही है। 40-50 किमी. की रफ्तार से आंधी चल रही है। सड़कें तालाब बन गई हैं। कॉलोनियों में पानी घुस गया है। 32 जिलों में अचानक बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। पेड़-पोल उखड़ने से रास्ते बंद हो गए हैं। 5 मकान भरभराकर गिर गए हैं। 16 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछल

यूपी में बारिश से हालात बिगड़ने लगे हैं। पूरे प्रदेश में 46 घंटे से जोरदार बारिश हो रही है। 40-50 किमी. की रफ्तार से आंधी चल रही है। सड़कें तालाब बन गई हैं। कॉलोनियों में पानी घुस गया है। 32 जिलों में अचानक बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। पेड़-पोल उखड़ने से रास्ते बंद हो गए हैं। 5 मकान भरभराकर गिर गए हैं। 16 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 52.5 मिमी. बारिश हुई। जोकि सामान्य 2.7 मिमी. से 25 गुना ज्यादा है। प्रतिशत के हिसाब से देखें तो यह आंकड़ा 1800% से ज्यादा है। सीजन में मानसूनी बारिश का कोटा भी फुल हो गया है। 1 जून से अब तक कोटे से 2% ज्यादा 751.9 मिमी. बारिश हुई। आमतौर पर इस दौरान 738 मिमी. बारिश होती है। इधर, सीएम योगी ने कहा कि लोग बेवजह घर से बाहर न निकलें। अपनों का ख्याल रखें। सरकार आपके साथ खड़ी है। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। डीएम-एसपी अनाउंस कर रहे हैं कि पानी बढ़ने की स्थिति में लोग दुकानें बंद करके घर चले जाएं। जालौन और अमेठी में भी पुलिस पेट्रोलिंग कर रही है। लखनऊ में घरों में किचन और बेडरूम तक पानी घुस गया है। गलियों में कमर तक पानी भरा है। कैब न मिलने और कई गुना महंगे किराए की वजह से लोग चौराहों पर परेशान हो रहे हैं। बरेली और फतेहपुर में गली-मोहल्लों में 2-3 फीट पानी भर गया है। देवरिया और बाराबंकी खेतों में पानी भर गया है। धान की सैकड़ों बीघा फसलें गिर गई हैं। लखीमपुर और बाराबंकी में मकान की दीवार गिरने से 3-3, हमीरपुर, फतेहपुर और बहराइच में एक-एक की मौत हो गई। आगरा में बारिश के बीच तेज रफ्तार कार फिसलकर पलट गई। हादसे में 3 लोगों की जान चली गई। लखीमपुर में ट्रॉली से टकराने के बाद अर्टिगा कार खाई में गिर गई। 2 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अयोध्या में कार पर पेड़ गिरने से एक की मौत हो गई। बारिश-बाढ़ की 10 तस्वीरें देखिए… चक्रवात 'अर्नब' के असर से मौसम बिगड़ा वाराणसी में BHU के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया- बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात 'अर्नब' के असर से मौसम बिगड़ा है। कल तक मौसम ऐसा ही रहेगा। आज कहां-कहां बारिश का अलर्ट, देखिए आपके शहर में मौसम कैसा है, कब तक बारिश का अलर्ट है और बाढ़ के हालात कैसे हैं? जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗