3 अक्टूबर 2026, 5:37 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

यूपी में 15 IAS और 23 PCS के ट्रांसफर:राजभर की नाराजगी पर अमित सिंह को हटाया, माला श्रीवास्तव का कद घटा

योगी सरकार ने शनिवार को 15 IAS और 23 PCS अफसरों के ट्रांसफर कर दिए। मंत्री अनिल राजभर की नाराजगी के बाद पंचायती राज विभाग के निदेशक अमित कुमार सिंह को हटा दिया गया है। उन्हें पीसीडीएफ का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। ऐसे ही IAS माला श्रीवास्तव कद घटा दिया गया है। उनसे सचिव, भूतत्व और खनिकर्म का प्रभार वापस ले लिया गया है। इसके अलावा

यूपी में 15 IAS और 23 PCS के ट्रांसफर:राजभर की नाराजगी पर अमित सिंह को हटाया, माला श्रीवास्तव का कद घटा
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
योगी सरकार ने शनिवार को 15 IAS और 23 PCS अफसरों के ट्रांसफर कर दिए। मंत्री अनिल राजभर की नाराजगी के बाद पंचायती राज विभाग के निदेशक अमित कुमार सिंह को हटा दिया गया है। उन्हें पीसीडीएफ का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। ऐसे ही IAS माला श्रीवास्तव कद घटा दिया गया है। उनसे सचिव, भूतत्व और खनिकर्म का प्रभार वापस ले लिया गया है। इसके अलावा, जौनपुर के मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाडिया को मऊ का CDO बनाया गया है। मऊ के CDO विवेक कुमार श्रीवास्तव को राजस्व परिषद, प्रयागराज में सदस्य (न्यायिक) की जिम्मेदारी दी गई है। नरेंद्र बहादुर सिंह को जौनपुर का CDO बनाया गया है। इससे पहले वह लखीमपुर खीरी में ADM (वित्त-राजस्व) थे। प्रकाश बिंदु को प्रबंध निदेशक, पीसीडीएफ से चिकित्सा शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया है। डॉ. उज्ज्वल कुमार को यूपी मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक से विशेष सचिव-निदेशक, भूतत्व और खनिकर्म बनाया गया है। जे. रीभा को विशेष सचिव, भूतत्व और खनिकर्म से प्रबंध निदेशक, यूपी मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन बनाया गया है। मंत्री राजभर की नाराजगी पड़ी भारी, प्रमुख सचिव को भी हटाया गया था IAS विवेक कुमार श्रीवास्तव प्रयागराज भेजे गए मऊ सीडीओ विवेक कुमार श्रीवास्तव 2021 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। फरवरी 2026 में उन्होंने मऊ के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) के रूप में कार्यभार संभाला था। पहले वह उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में उप सचिव, गोरखपुर में सिटी मजिस्ट्रेट, कानपुर में अपर जिलाधिकारी और बलिया में मुख्य राजस्व अधिकारी के पद पर काम कर चुके हैं। अब उन्हें सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद, प्रयागराज बनाया गया है। रामजी मिश्रा को लखनऊ ADM और पुष्पेंद्र पटेल को रामपुर ADM बनाया आदित्य कुमार प्रजापति 2015 बैच के पीसीएस अधिकारी आदित्य कुमार प्रजापति 2015 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं। मार्च 2025 में उनका तबादला मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के सचिव पद से प्रतापगढ़ के अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के पद पर हुआ था। प्रतापगढ़ में उन्होंने प्रशासनिक और निर्वाचन से जुड़े कामों की जिम्मेदारी संभाली। जुलाई 2026 में उनकी अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई थी, जिसमें जिले के 2,809 मतदेय स्थलों और 1,683 मतदान केंद्रों की अंतिम सूची को मंजूरी दी गई थी। अगस्त 2026 तक वह प्रतापगढ़ में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के पद पर कार्यरत थे। नरेंद्र बहादुर सिंह 2025 में लखीमपुर खीरी आए थे लखीमपुर खीरी के एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह 2011 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं। मूल रूप से देवरिया के रहने वाले हैं। लखीमपुर खीरी में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के रूप में तैनाती से पहले वह मुजफ्फरनगर और बदायूं में एडीएम रह चुके हैं। उन्होंने मुरादाबाद में सिटी मजिस्ट्रेट और गोरखपुर, चित्रकूट, कौशांबी, मऊ, फर्रुखाबाद में SDM के रूप में काम किया है। मुजफ्फरनगर में उन्होंने करीब साढ़े तीन साल तक एडीएम प्रशासन की जिम्मेदारी संभाली। लोकसभा, विधानसभा और निकाय चुनावों की व्यवस्थाओं में भी भूमिका निभाई। मई 2025 में उनका तबादला लखीमपुर खीरी किया गया था। ------------------------- ये खबर भी पढ़िए- मंत्रियों की नाराजगी पर IAS आशीष गोयल-अनिल कुमार को हटाया:अमृत अभिजात फिर ताकतवर हुए, यूपी में 10 IAS के तबादले योगी सरकार ने रविवार रात 10 सीनियर IAS अफसरों के ट्रांसफर कर दिए। इनमें 7 विभागों के प्रमुख और तीन के अपर मुख्य सचिव शामिल हैं। मंत्रियों की नाराजगी के बाद पंचायती राज विभाग के प्रमुख सचिव अनिल कुमार और ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव आशीष गोयल को हटा दिया गया है। पूरी खबर पढ़िए
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗