2 अक्टूबर 2026, 12:20 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

यमुना में नहाते समय युवक गहरे गड्ढे में डूबा:एक घंटे बाद शव मिला, रिश्तेदारी में आया था आगरा

आगरा के एत्माद्दौला इलाके में बुधवार सुबह यमुना नदी में नहाते समय एक 45 साल का युवक गहरे गड्ढे में फंसकर डूब गया। करीब एक घंटे की कोशिश के बाद स्थानीय लोगों और गोताखोरों ने उसका शव नदी से बाहर निकाला। युवक अपनी रिश्तेदारी में आया हुआ था। पुलिपोखर, थाना खंदौली निवासी शेर सिंह (45) एत्माद्दौला इलाके के महल में अपनी रिश्तेदारी में आय

यमुना में नहाते समय युवक गहरे गड्ढे में डूबा:एक घंटे बाद शव मिला, रिश्तेदारी में आया था आगरा
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
आगरा के एत्माद्दौला इलाके में बुधवार सुबह यमुना नदी में नहाते समय एक 45 साल का युवक गहरे गड्ढे में फंसकर डूब गया। करीब एक घंटे की कोशिश के बाद स्थानीय लोगों और गोताखोरों ने उसका शव नदी से बाहर निकाला। युवक अपनी रिश्तेदारी में आया हुआ था। पुलिपोखर, थाना खंदौली निवासी शेर सिंह (45) एत्माद्दौला इलाके के महल में अपनी रिश्तेदारी में आया था। बुधवार सुबह करीब आठ बजे वह स्ट्रैची ब्रिज के नीचे यमुना नदी में नहाने गया था। नहाते समय अचानक उसका पैर गहरे गड्ढे में चला गया और वह पानी में डूबने लगा। नदी किनारे मौजूद लोगों ने उसे डूबते देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर रामबाग डिविजन चौकी इंचार्ज आदित्य वाजपेयी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों और गोताखोरों ने युवक की तलाश शुरू की। करीब एक घंटे बाद उसे नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗