2 अक्टूबर 2026, 12:23 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

युवक को 20 दिन में छह बार सांप ने काटा:इटावा में परिवार के लोग परेशान, डॉक्टर बोले- स्नेक बाइट फोबिया की आशंका

इटावा में 21 साल के युवक को पिछले 20 दिन में सांप ने 6 बार डस लिया। उसका कहना है कि बार-बार एक ही सांप उसे डस रहा है। वो जहां भी जाता है तो वही सांप उसे वहां जाकर डस लेता है। सोमवार शाम को वो जिला अस्पताल पहुंचा और डॉक्टरों को छठवीं बार सांप के डसने की बात कही तो डॉक्टर भी हैरान रह गए। उसने डॉक्टरों से पैर में झंझनाहट और चक्कर आने

युवक को 20 दिन में छह बार सांप ने काटा:इटावा में परिवार के लोग परेशान, डॉक्टर बोले- स्नेक बाइट फोबिया की आशंका
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
इटावा में 21 साल के युवक को पिछले 20 दिन में सांप ने 6 बार डस लिया। उसका कहना है कि बार-बार एक ही सांप उसे डस रहा है। वो जहां भी जाता है तो वही सांप उसे वहां जाकर डस लेता है। सोमवार शाम को वो जिला अस्पताल पहुंचा और डॉक्टरों को छठवीं बार सांप के डसने की बात कही तो डॉक्टर भी हैरान रह गए। उसने डॉक्टरों से पैर में झंझनाहट और चक्कर आने की बात कही। साथ ही पैर में स्नेक बाइक का निशान दिखाकर डॉक्टरों से इंजेक्शन लगाने को कहा। इसपर डॉक्टरों 2 घंटे निगरानी के बाद ही ट्रीटमेंट करने की बात कही। बाद में ग्लूकोस की ड्रिप लगाकर उसे वापस घर भेज दिया गया। पूरा मामला जिला मुख्यालय से करीब 6 किमी दूर जसवंतनगर थाना क्षेत्र का है। अब दो विजुअल देखिए अब समझिए पूरा मामला नगला भगत गांव में अर्जेश यादव रहते हैं। अर्जेश खेतीबाड़ी करते हैं। परिवार में तीन बेटियों के अलावा इकलौता बेटा अंकुश यादव है। जबकि अंकुश गुड़गांव में एक कॉल सेंटर में काम करता था। परिवार के मुताबिक पिछले महीने अंकुश अपने घर आया था। इसके बाद से उसके साथ एक के बाद एक सांप के काटने की घटनाएं होने लगीं। बार-बार ऐसी घटनाओं के बाद परिवार के लोग भी घबरा गए। अंकुश यादव का कहना है कि पिछले 20 दिन से उसे सांप 6 बार काट चुका है। उसका दावा है कि हर बार उसने काले रंग के सांप को अपनी आंखों से देखा है। कुछ दिन पहले वह अपने दोस्त के साथ करीब 25 किमी दूर नवा टेड़ा गांव अपनी मौसी के घर गया था। वहां भी उसे उसी काले रंग के सांप ने डस लिया। इसके बाद वो सैफई मेडिकल कॉलेज पहुंचा। जहां वह 2 दिन तक भर्ती रहा। इस दौरान उसे एंटी वेनम इंजेक्शन भी दिया गया। उसका दावा है कि सोमवार रविवार और सोमवार को भी उसे सांप ने डसा। सोमवार शाम करीब सात बजे अंकुश तीसरी बार अपने पिता, चाचा और गांव के लोगों के साथ जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचा। परिवार ने डॉक्टरों को बताया कि इसे आज शाम को फिर से सांप ने डसा है। जिला अस्पताल के इमरजेंसी में तैनात डॉ. ओमकांत राजपूत ने बताया कि युवक पिछले दो दिन में दो बार जिला अस्पताल आ चुका है। इस बार उसने पैर में सांप के काटने की बात बताई। युवक को फिलहाल रात में निगरानी में रखा गया। रविवार को एक घंटे निगरानी में रखा था। लेकिन कोर्ठ लक्षण नजर नहीं आए तो वापस भेज दिया गया। कल फिर आया तो कमजोरी और झुनझुनाहट की बात बताई तो ड्रिप लगानी पड़ी। चाचा बोले- तांत्रिक के पास ले गया था अंकुश के चाचा राजेंद्र कुमार ने बताया कि भतीजे को एक तांत्रित के पास भी लेकर गया था। परिवार को उम्मीद थी कि वहां से इस परेशानी का कोई समाधान मिल सकेगा, लेकिन तांत्रिक ने भी हाथ खड़े कर दिए। इसके बाद फिर से अस्पताल लाना पड़ा। सर्प विशेषज्ञ बोले- स्नेक फोबिया का हो सकता है केस सर्पदंश एवं वन्य जीव विशेषज्ञ डॉ. आशीष त्रिपाठी ने इस मामले को लेकर अलग संभावना जताई है। उनका कहना है कि युवक जिस तरह से बार-बार सांप के काटने की घटना बता रहा है, उसमें फिलहाल ऐसा प्रतीत नहीं हो रहा कि हर बार वास्तव में सांप ने ही उसे काटा हो। युवक स्नेक बाइट फोबिया से ग्रसित हो सकता है। ऐसी हालत में व्यक्ति को शरीर पर किसी भी तरह की चोट या अलग तरह का अहसास होने पर सांप के काटने जैसा महसूस हो सकता है।
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗