रामप्रताप चौहान के जीतते ही आगरा में होंगे 5 सांसद:3 राज्यसभा और 2 लोकसभा, पहली बार बदलेगा जिले का संसदीय आंकड़ा
भाजपा के प्रदेश महामंत्री और एत्मादपुर के पूर्व विधायक रामप्रताप सिंह चौहान को राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाए जाने के बाद आगरा की राजनीति में नया आंकड़ा बनने जा रहा है। अगर रामप्रताप सिंह चौहान राज्यसभा का चुनाव जीतते हैं तो आगरा जिले से कुल 5 सांसद हो जाएंगे। इनमें 2 लोकसभा सांसद और 3 राज्यसभा सांसद होंगे। आगरा के राजनीतिक इति

भाजपा के प्रदेश महामंत्री और एत्मादपुर के पूर्व विधायक रामप्रताप सिंह चौहान को राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाए जाने के बाद आगरा की राजनीति में नया आंकड़ा बनने जा रहा है। अगर रामप्रताप सिंह चौहान राज्यसभा का चुनाव जीतते हैं तो आगरा जिले से कुल 5 सांसद हो जाएंगे। इनमें 2 लोकसभा सांसद और 3 राज्यसभा सांसद होंगे। आगरा के राजनीतिक इतिहास में एक समय में जिले से 5 सांसद होने का यह पहला मौका होगा। फिलहाल आगरा से लोकसभा में प्रो. एसपी सिंह बघेल आगरा सीट और राजकुमार चाहर फतेहपुर सीकरी सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वहीं, राज्यसभा में आगरा से भाजपा के नवीन जैन और समाजवादी पार्टी के रामजीलाल सुमन सदस्य हैं। 16 अक्टूबर को राज्यसभा चुनाव उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए 16 अक्टूबर 2026 को चुनाव होना है। भाजपा ने रामप्रताप सिंह चौहान समेत 8 प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। रामप्रताप चौहान ने 1991 में भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष के तौर पर राजनीतिक सफर शुरू किया था। इसके बाद महानगर, जिला और प्रदेश संगठन में अलग-अलग जिम्मेदारियां संभालीं। 2017 में एत्मादपुर से विधायक बने। 2022 में विधानसभा टिकट नहीं मिलने के बाद भी संगठन में सक्रिय रहे। प्रदेश महामंत्री से पश्चिमी यूपी प्रभारी तक 2023 में रामप्रताप चौहान को भाजपा का प्रदेश महामंत्री बनाया गया। 2026 में उन्हें दोबारा प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी मिली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया। अब राज्यसभा की उम्मीदवारी उनके राजनीतिक सफर का अगला पड़ाव है। भाजपा के पास आगरा में संगठन से सत्ता तक मजबूत पकड़ आगरा जिले की सभी 9 विधानसभा सीटों पर भाजपा के विधायक हैं। पार्टी के 3 एमएलसी हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष और मेयर का पद भी भाजपा के पास है। संसद में भी आगरा का मौजूदा भाजपा प्रतिनिधित्व लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में है। रामप्रताप के निर्वाचित होने पर राज्यसभा में पार्टी के दो सदस्य हो जाएंगे, जबकि एक सीट सपा के रामजीलाल सुमन के पास रहेगी। एक जिले से 5 सांसद होने का मतलब
रामप्रताप के राज्यसभा पहुंचने पर आगरा से संसद में प्रतिनिधित्व करने वाले सांसदों की संख्या 4 से बढ़कर 5 हो जाएगी।
लोकसभा राज्यसभा इस तरह आगरा की संसदीय तस्वीर में लोकसभा के 2 और राज्यसभा के 3 सदस्य एक साथ होंगे। सभी 9 सीटों पर भाजपा के विधायक इन्होंने भी बढ़ाई भाजपा में आगरा की ताकत
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗
