31 अक्टूबर 2026, 9:56 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई

बिहार में एमएलसी चुनाव नतीजों के बाद सियासत का बेहद ही सुकून देने वाला रंग भी नजर आया. दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव रिजल्ट में RJD के अनिल झा ने बीजेपी के उम्मीदवार सर्वेश कुमार को मात दी. चुनाव में मिली हार के बावजूद सर्वेश कुमार ने न सिर्फ अनिल झा को जीत की बधाई दी बल्कि गले भी लगाया.

लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

बिहार में एमएलसी चुनाव नतीजों के बाद सियासत का बेहद ही सुकून देने वाला रंग भी नजर आया. दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव रिजल्ट में RJD के अनिल झा ने बीजेपी के उम्मीदवार सर्वेश कुमार को मात दी. चुनाव में मिली हार के बावजूद सर्वेश कुमार ने न सिर्फ अनिल झा को जीत की बधाई दी बल्कि गले भी लगाया.

बीजेपी के हारे हुए प्रत्याशी सर्वेश कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा, ''लंबे समय से प्रतिबद्ध और संवेदनशील राजनीति करने वाले अनिल झा को जीत मिली है. सभी लोगों को उनसे सहानुभूति है. करीब 500-600 वोट मुझे कम मिले हैं लेकिन मैं खुश हूं कि अनिल जी जैसे सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ता की जीत हुई है. मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं और बधाई.''

सम्मान और शिष्टाचार का बेहतर उदाहरण किया पेश

दरभंगा स्नातक निर्वाचन सीट पर बीजेपी के सर्वेश कुमार और आरजेडी के अनिल झा आमने-सामने थे. नतीजे घोषित होने के बाद हार और जीत को किनारे रखते हुए दोनों नेताओं ने सम्मान और शिष्टाचार का बेहतर उदाहरण पेश किया. सर्वेश कुमार जहां हारकर भी विजेता प्रत्याशी की तारीफ करते हुए उनके प्रति सम्मान दर्शाया, तो वहीं अनिल झा ने उनके बधाई और गले मिलने को सहजता से स्वीकार किया और बेहद विनम्र बने रहे. इस सियासी तस्वीर की हर कोई तारीफ करता नजर आ रहा है.

बिहार MLC चुनाव में किसे कहां से मिली जीत?

  • पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में आरजेडी के डॉ. संजीव कुमार जीते
  • तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से BJP के नरेंद्र प्रसाद सिंह ने जीत हासिल की
  • सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी के बागी और निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज की जीत
  • दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार सुरेश प्रसाद राय जीते
  • दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से आरजेडी के अनिल कुमार झा की जीत
  • कोसी स्नातक सीट से BJP के एनके यादव की जीत
  • पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में JDU के उम्मीदवार नीरज कुमार जीते
  • तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार वंशीधर ब्रजवासी जीते

रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗