6 अक्टूबर 2026, 4:11 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

लखनऊ एयरपोर्ट के लेबर कैंप में आग:प्लास्टिक से बने 17 कमरे जले, जान बचाने के लिए दूसरी मंजिल से कूदा मजदूर

लखनऊ एयरपोर्ट परिसर में बने लेबर कैंप में मंगलवार सुबह 6:30 बजे आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में तीन मंजिला बिल्डिंग जल गई। धुआं 2 किमी दूर से दिखाई दिया। तुरंत फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां पहुंचीं। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दो मजदूर घायल हुए हैं। एक आग की चपेट में आने से झुलस गया, जबकि दूसरा दूसरी मं

लखनऊ एयरपोर्ट के लेबर कैंप में आग:प्लास्टिक से बने 17 कमरे जले, जान बचाने के लिए दूसरी मंजिल से कूदा मजदूर
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
लखनऊ एयरपोर्ट परिसर में बने लेबर कैंप में मंगलवार सुबह 6:30 बजे आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में तीन मंजिला बिल्डिंग जल गई। धुआं 2 किमी दूर से दिखाई दिया। तुरंत फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां पहुंचीं। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दो मजदूर घायल हुए हैं। एक आग की चपेट में आने से झुलस गया, जबकि दूसरा दूसरी मंजिल से कूदने की वजह से चोटिल हुआ। जिस बिल्डिंग में आग लगी, वह टर्मिनल से करीब 800 मीटर दूर है। इसे मजदूरों के रहने के लिए अस्थायी तौर पर पीवीसी यानी प्लास्टिक से बनाया गया था। यही वजह थी कि आग बहुत तेजी से फैली। हालांकि, हादसे से विमानों के संचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। आग कैसे लगी, इसकी जांच की जा रही है। एयरपोर्ट परिसर की इस बिल्डिंग में बिल्डिंग के प्रत्येक तल में 11 -11 कमरे ( कुल 33) कमरे हैं। लेकिन जले सिर्फ 17 हैं। इसमें करीब 300 मजदूर रहते हैं। वे परिसर में एक होटल का निर्माण कर रहे हैं। आग की तस्वीरें देखिए- मजदूर बोले- सारा सामान जलकर राख हो गया स्टेशन फायर ऑफिसर (SFO) सुमित प्रताप सिंह ने बताया- बिहार के रहने वाले मजदूर निर्मल (30) आग की चपेट में आकर मामूली रूप से झुलस गया। वहीं, प्रतापगढ़ के रहने वाले राहुल कुमार (26) दूसरी मंजिल से कूदने से चोटिल हो गए। दोनों को कृष्णानगर के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। ---------------------- ये खबर भी पढ़ें- लखनऊ में हॉस्पिटल डूबा, इकाना तक पहुंची गोमती:आज इंडिया का मैच, 35 हजार दर्शकों के पहुंचने से पहले सड़क पर पानी भरा लखनऊ में गोमती नदी की बाढ़ से हालात बेकाबू हो गए हैं। फैजुल्लागंज का 100 बेड का 4 मंजिला अस्पताल डूब चुका है। लाचार डॉक्टर नाले के किनारे बैठकर संक्रमित मरीजों का इलाज कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗