13 अक्टूबर 2026, 12:07 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रेमी और प्रेमिका ने गोमती नदी में छलांग लगा दी. युवक की पहचान फैजुल्लागंज निवासी ढाबा संचालक गौतम गुप्ता (45) और युवती की पहचान

लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रेमी और प्रेमिका ने गोमती नदी में छलांग लगा दी. युवक की पहचान फैजुल्लागंज निवासी ढाबा संचालक गौतम गुप्ता (45) और युवती की पहचान चुनमुन गुप्ता (23) के रूप में हुई है. दोनों का जीजा-साली का रिश्ता था. राहगीरों के मुताबिक दोनों ने पुल पर कुछ देर बातचीत की. फिर देखते देखते पहले युवक ने नदी में छलांग लगा दी फिर युवती भी पीछे से कूद गई. 

स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस ने गोताखोर और SDRF की टीम की मदद से दोनों तलाश शुरू कर दी है.

घर से ढाबा जाने के लिए निकले थे

पुलिस की शुरुवाती जांच में सामने आया कि गौतम गुप्ता फैजुल्लागंज के रहने वाला है. और बीकेटी में ढाबा चलाता है. करीब 16 साल पहले उसकी शादी अमिता से हुई थी. दोनों के दो बच्चे है. परिजनों ने पुलिस को बताया कि गौतम ढाबे जाने की कहकर घर से निकला था. जिसके बाद गौतम अपनी साली के साथ ठाकुरगंज इलाके के घैला पुल पर पहुंच गए. जिसके बाद दोनों ने घटना को अंजाम दिया.

जीजा से 22 साल छोटी थी साली

पुलिस की जांच के मुताबिक गौतम की उम्र 45 है जबकि चुनमुन करीब 23 साल की है. यानी युवती 22 वर्ष छोटी थी. चुनमुन बीबीए की पढ़ाई कर रही थी. वह हुंडई के शोरूम में भी नौकरी करती थी. उसके पिता महेंद्र के मुताबिक, बेटी घर से नौकरी के लिए निकली थी. इसके बाद परिवार को उसकी कोई जानकारी नहीं मिली. शाम को पुलिस ने फोन करके आईआईएम रोड स्थित घैला पुल बुलाया. जब पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई. उनके साथ गौतम की पत्नी और बच्चे भी घटनास्थल पर पहुंचे. 

महेंद्र ने बताया कि गौतम उनके साढ़ू का दामाद हैं. मड़ियांव इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा के अनुसार, शुरुआती जानकारी में विवाद के बाद नदी में छलांग लगाने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, दोनों ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसकी जांच की जा रही है. पुलिस और SDRF की टीमें नदी में दोनों की तलाश कर रही हैं. 

लखनऊ में कैफे संचालक की मौत, लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗