10 अक्टूबर 2026, 5:14 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

लखनऊ में बाढ़...हनुमत धाम मंदिर भक्तों के लिए खुला:चंद्रिका देवी, IIIT, शौर्य वाटिका और वेटलैंड पर ताले; नाव पर प्रदर्शन

लखनऊ में गोमती का जलस्तर लगातार 12वें दिन भी बढ़ा है। हालांकि, इस बीच राहत की खबर है कि हनुमत धाम मंदिर भक्तों के लिए खुला है। महंत रामसेवक के मुताबिक, मंदिर एक दिन भी बंद नहीं हुआ। सुरक्षा के लिहाज से गोमती की ओर जाने वाला पिछला गेट बंद कर दिया गया है। वहीं, चंद्रिका देवी मंदिर बंद है। 10 अक्टूबर को अमावस्या का मेला भी नहीं लगेगा

लखनऊ में बाढ़...हनुमत धाम मंदिर भक्तों के लिए खुला:चंद्रिका देवी, IIIT, शौर्य वाटिका और वेटलैंड पर ताले; नाव पर प्रदर्शन
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
लखनऊ में गोमती का जलस्तर लगातार 12वें दिन भी बढ़ा है। हालांकि, इस बीच राहत की खबर है कि हनुमत धाम मंदिर भक्तों के लिए खुला है। महंत रामसेवक के मुताबिक, मंदिर एक दिन भी बंद नहीं हुआ। सुरक्षा के लिहाज से गोमती की ओर जाने वाला पिछला गेट बंद कर दिया गया है। वहीं, चंद्रिका देवी मंदिर बंद है। 10 अक्टूबर को अमावस्या का मेला भी नहीं लगेगा। शौर्य वाटिका और वेटलैंड को भी बंद कर दिया गया है। इकाना स्टेडियम और पलासियो मॉल तक बाढ़ का पानी पहुंच गया था। LDA ने 26 पंपिंग सेट लगाकर पानी निकलवाया। उधर, फैजुल्लागंज में हालात अब भी खराब हैं। नाराज लोगों ने नाव पर बैठकर ‘मेयर गायब’ के पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया। गुरुवार को सीतापुर में गोमती का जलस्तर एक मीटर घटा था। इससे लखनऊ में भी अगले 2-3 दिनों में राहत मिलने की उम्मीद है।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗