2 अक्टूबर 2026, 12:23 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

लखनऊ में 24-घंटे में 135 मिमी बारिश, 38 पेड़ गिरे:पावर हाउसों में ब्लास्ट-फॉल्ट से गांवों में बत्ती गुल; कई घर भरभराए, 1 की मौत

लखनऊ में 48 घंटे से लगातार झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश हो रही है। इस बारिश की वजह से कई रिकॉर्ड बने और टूटे। 24 घंटे में 135.8 मिमी बारिश हुई, जो इस सीजन का रिकॉर्ड है। इससे पहले 1 सितंबर को सबसे ज्यादा 65.5 मिमी बरसात हुई थी। बिना रुके बारिश की वजह से 25 सितंबर को अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस ही रहा। इस तापमान से पिछले 19 स

लखनऊ में 24-घंटे में 135 मिमी बारिश, 38 पेड़ गिरे:पावर हाउसों में ब्लास्ट-फॉल्ट से गांवों में बत्ती गुल; कई घर भरभराए, 1 की मौत
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
लखनऊ में 48 घंटे से लगातार झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश हो रही है। इस बारिश की वजह से कई रिकॉर्ड बने और टूटे। 24 घंटे में 135.8 मिमी बारिश हुई, जो इस सीजन का रिकॉर्ड है। इससे पहले 1 सितंबर को सबसे ज्यादा 65.5 मिमी बरसात हुई थी। बिना रुके बारिश की वजह से 25 सितंबर को अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस ही रहा। इस तापमान से पिछले 19 साल का रिकॉर्ड टूट गया। इससे पहले 25 सितंबर 2007 को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। शहर में लगातार बारिश के चलते मोहल्लों, पार्कों और सड़कों पर जबरदस्त जलभराव है। कई इलाकों में किचन और बेडरूम तक भी पानी घुस गया है। पावर हाउसों में ब्लास्ट हो रहे हैं, फॉल्ट आ रहे हैं, जिससे कई इलाकों में बत्ती गुल है। नगर निगम को मिली सूचनाओं के अनुसार अलीगंज, खजाना रोड, आशियाना समेत कई इलाकों में कुल 38 पेड़ गिरे। इनके नीचे खड़ी या गुजर रहीं गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं। ग्रामीण इलाकों में कच्चे घर गिर रहे हैं। बीकेटी के भौली में घर गिरने से किसान की मौत हो गई। मौसम की 10 तस्वीरें देखिए- मौसम के पल-पल अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗