लखनऊ में 50 करोड़ की ड्रग्स के साथ 4 गिरफ्तार:दिल्ली पुलिस ने फैक्ट्री पकड़ी, कार से हिरोइन की डिलीवरी देने गए थे
दिल्ली पुलिस की रोहिणी जिला स्पेशल स्टाफ टीम ने लखनऊ के जानकीपुरम में चल रही अवैध हेरोइन बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने फैक्ट्री से 6.275 किलो तैयार हेरोइन, केमिकल और हेरोइन बनाने में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद किया। इस कार्रवाई के साथ पुलिस ने अंतरराज्यीय ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्ता

दिल्ली पुलिस की रोहिणी जिला स्पेशल स्टाफ टीम ने लखनऊ के जानकीपुरम में चल रही अवैध हेरोइन बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने फैक्ट्री से 6.275 किलो तैयार हेरोइन, केमिकल और हेरोइन बनाने में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद किया। इस कार्रवाई के साथ पुलिस ने अंतरराज्यीय ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, कुल बरामद 7.076 किलो हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 50 करोड़ रुपए है। 6.275 किलो तैयार हेरोइन और केमिकल बरामद दिल्ली पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस के आधार पर 4 अक्टूबर को लखनऊ के जानकीपुरम की सीता कॉलोनी में छापा मारा। यहां हेरोइन तैयार की जा रही थी। पुलिस ने मौके से बबलू (35) को गिरफ्तार किया। फैक्ट्री से 6.275 किलो तैयार हेरोइन के अलावा 2.504 किलो सोडियम, 787 ग्राम एसिटिक एनहाइड्राइड, मिक्सर ग्राइंडर, गैस सिलेंडर, वजन करने की मशीन और बर्तन बरामद किए गए। देखिए 2 तस्वीरें… दिल्ली से शुरू हुई कार्रवाई लखनऊ और बरेली तक पहुंची पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई की शुरुआत 16 सितंबर को दिल्ली के बेगमपुर इलाके से हुई। स्पेशल स्टाफ ने ग्रैंड विटारा कार से डिलीवरी देने पहुंचे लक्ष्मण हुड्डा (58) को गिरफ्तार किया। उसके पास से 300 ग्राम हेरोइन और 3 लाख रुपए नकद मिले। लक्ष्मण से पूछताछ के बाद 17 सितंबर को सोनीपत से अनिल उर्फ भोला (51) को पकड़ा गया। उसके पास से महिंद्रा XUV-700 और 501 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक, अनिल पर पहले से 12 मामले दर्ज हैं और वह पैरोल जंप करने के बाद भगोड़ा घोषित था। 120 किमी पीछा कर मुख्य सरगना को पकड़ा लखनऊ में बबलू की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को नेटवर्क के मुख्य सप्लायर और फैक्ट्री मालिक के बारे में जानकारी मिली। पुलिस टीम ने करीब 120 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद 4 अक्टूबर को बरेली से रुक्सार अली उर्फ राजू को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, रुक्सार पर NDPS एक्ट के तीन मामले दर्ज हैं। बबलू पर भी NDPS एक्ट का एक मामला दर्ज है। लक्ष्मण के खिलाफ एक हत्या का मामला बताया गया है। सप्लाई नेटवर्क और पैसों के लेन-देन की जांच डीसीपी रोहिणी शशांक जायसवाल ने बताया कि कार्रवाई इंस्पेक्टर संदीप गोदारा और एसीपी अजमेर सिंह की निगरानी में की गई। पुलिस अब ड्रग्स नेटवर्क के वित्तीय लेन-देन, कच्चे माल की सप्लाई और इससे जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। 'दिल्ली पुलिस के चार जवान यहां पहुंचे थे' स्थानीय निवासी ने बताया कि रविवार तड़के करीब 3 बजे दिल्ली पुलिस के चार जवान यहां पहुंचे थे। करीब एक घंटे तक कार्रवाई करने के बाद पुलिस कुछ लोगों को सामान के साथ गिरफ्तार कर ले गई। इसके बाद दिन में स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची। दिल्ली पुलिस घर पर ताला लगाकर गई थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यहां एक व्यक्ति नियमित रूप से रहता था। उसके साथ एक महिला भी आती-जाती थी। इसके अलावा चार-पांच अन्य लोग भी अक्सर यहां आते थे। लोगों ने बताया कि उनके पास स्कॉर्पियो और फॉर्च्यूनर जैसी गाड़ियां थीं। इन गाड़ियों में पुलिस की कैप भी दिखाई देती थी। ………… ये खबर भी पढ़ें… लखनऊ में UPSSSC JE अभ्यर्थियों का पिकप भवन पर धरना:बोले- मांग पूरी होने तक नहीं हटेंगे, करीब 3 साल से भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ने का इंतजार लखनऊ में UPSSSC की अवर अभियंता (JE) भर्ती के अभ्यर्थियों ने सोमवार को पिकप भवन पर धरना दे रहे हैं। सैकड़ों अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने और अभिलेख सत्यापन (DV) की तारीख घोषित करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि जब तक DV की तारीख तय नहीं होती, वे धरना स्थल से नहीं हटेंगे। पढ़िए पूरी खबर…
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗
