लखनऊ स्टेशन पर 7 घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक:3 अक्टूबर को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक चलेगा काम, 15 ट्रेनों के बदलेंगे प्लेटफॉर्म
लखनऊ। लखनऊ रेलवे स्टेशन पर 3 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सात घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा। इस दौरान स्टेशन पर ट्रैक से जुड़े जरूरी काम किए जाएंगे। इसके चलते करीब 15 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदले जाएंगे। रेलवे ने यात्रियों से ट्रेन पकड़ने से पहले प्लेटफॉर्म की जानकारी जरूर चेक करने को कहा है। उत्तर रेलवे के मुताबिक, लखनऊ पूर

लखनऊ। लखनऊ रेलवे स्टेशन पर 3 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सात घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा। इस दौरान स्टेशन पर ट्रैक से जुड़े जरूरी काम किए जाएंगे। इसके चलते करीब 15 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदले जाएंगे। रेलवे ने यात्रियों से ट्रेन पकड़ने से पहले प्लेटफॉर्म की जानकारी जरूर चेक करने को कहा है। उत्तर रेलवे के मुताबिक, लखनऊ पूर्व चेंजिंग यार्ड की उत्तर लाइन में लखनऊ-एलबीएच के बीच डायमंड डबल स्लिप प्वाइंट की मरम्मत और नवीनीकरण का काम किया जाएगा। इसके चलते प्लेटफॉर्म नंबर 1, 2, 3, एमआर-1 और 9 पर ट्रेन संचालन प्रभावित रहेगा। वहीं, दक्षिण तरफ के प्लेटफॉर्म नंबर 4 से 8 तक ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। प्लेटफॉर्म नंबर-1 की 7 ट्रेनें होंगी शिफ्ट प्लेटफॉर्म नंबर-1 से चलने वाली सात ट्रेनों को प्लेटफॉर्म नंबर 5 और 7 से चलाया जाएगा। इनमें अमृतसर-हावड़ा, आनंद विहार टर्मिनल-अयोध्या कैंट वंदे भारत, यशवंतपुर-गोरखपुर, मेरठ सिटी-वाराणसी, जम्मू तवी-गुवाहाटी, लखनऊ-कानपुर सेंट्रल और हावड़ा-अमृतसर ट्रेनें शामिल हैं। प्लेटफॉर्म-2 की दो ट्रेनों में भी बदलाव प्लेटफॉर्म नंबर-2 से चलने वाली धनबाद-फिरोजपुर कैंट ट्रेन अब प्लेटफॉर्म नंबर-5 से चलेगी। वहीं जम्मू तवी-कोलकाता टर्मिनल ट्रेन को प्लेटफॉर्म नंबर-4 से चलाया जाएगा। रेलवे ने यात्रियों से कहा है कि प्लेटफॉर्म में बदलाव होने के कारण स्टेशन पहुंचकर डिस्प्ले बोर्ड और अनाउंसमेंट जरूर चेक करें, ताकि ट्रेन पकड़ने में परेशानी न हो।
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗