2 अक्टूबर 2026, 9:25 AM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर-खीरी में गणेश महोत्सव:पूजा और महाआरती के बाद निकली गणेश विसर्जन यात्रा

लखीमपुर-खीरी में अटरिया के हिंद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (हिंद अस्पताल) में रविवार को गणेश महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान अस्पताल परिसर में सुबह से ही उत्साह और भक्ति का माहौल था। भगवान गणेश की बड़ी प्रतिमा के दर्शन और पूजा के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। कार्यक्रम में संस्थान की चेयरपर्सन डॉ. ऋचा मिश्रा ने भगवान गण

लखीमपुर-खीरी में गणेश महोत्सव:पूजा और महाआरती के बाद निकली गणेश विसर्जन यात्रा
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
लखीमपुर-खीरी में अटरिया के हिंद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (हिंद अस्पताल) में रविवार को गणेश महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान अस्पताल परिसर में सुबह से ही उत्साह और भक्ति का माहौल था। भगवान गणेश की बड़ी प्रतिमा के दर्शन और पूजा के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। कार्यक्रम में संस्थान की चेयरपर्सन डॉ. ऋचा मिश्रा ने भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा की। इसके बाद उन्होंने भगवान गणेश की महाआरती उतारी। आरती के समय लोगों ने 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारे लगाए। पूरे परिसर में भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा। डॉक्टर, कर्मचारी और संस्थान से जुड़े सभी लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए। पूजा के बाद भगवान गणेश की बड़ी प्रतिमा की विसर्जन यात्रा निकाली गई। यह यात्रा धूमधाम और उत्साह के साथ हुई। ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के बीच निकली यात्रा में लोग जोश के साथ शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने नाचते-गाते हुए गणपति बप्पा को विदाई दी। इस दौरान 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा। आयोजकों ने बताया कि गणेश महोत्सव लोगों को धार्मिक आस्था के साथ एकजुट करता है। यह समाज में प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का संदेश देता है। इस आयोजन में लोगों में काफी उत्साह दिखा। विधि-विधान से पूजा और महाआरती के बाद निकली विसर्जन यात्रा ने पूरे कार्यक्रम को यादगार बना दिया। कार्यक्रम के आखिर में भगवान गणेश से सभी के सुख, शांति, समृद्धि और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना की गई। इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीण और मीडियाकर्मी भी मौजूद रहे। भारत न्यूज़ 24 डिजिटल मीडिया में जिला रिपोर्टर राजू कुमार बंसल पत्रकार समेत कई सम्मानित लोग मौजूद रहे।
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗