2 अक्टूबर 2026, 12:24 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

लोजपा का 'यूथ बोलो तो' संवाद कल:यूपी चुनाव के लिए प्रयागराज से आगाज, प्रदेश अध्यक्ष बोले- युवा-छात्र-किसान से सीधी वार्ता

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने पूरी मजबूती से मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मंत्री चिराग पासवान 27 सितंबर को प्रयागराज में ‘यूथ बोलो तो’ संवाद कार्यक्रम को संबोधित करने जा रहे हैं। जिसका उद्देश्य युवाओं, छात्रों, किसानों और गरीबों के मुद्दों प

लोजपा का 'यूथ बोलो तो' संवाद कल:यूपी चुनाव के लिए प्रयागराज से आगाज, प्रदेश अध्यक्ष बोले- युवा-छात्र-किसान से सीधी वार्ता
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने पूरी मजबूती से मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मंत्री चिराग पासवान 27 सितंबर को प्रयागराज में ‘यूथ बोलो तो’ संवाद कार्यक्रम को संबोधित करने जा रहे हैं। जिसका उद्देश्य युवाओं, छात्रों, किसानों और गरीबों के मुद्दों पर चर्चा करना और उनके साथ सीधा संवाद स्थापित करना है। ​पार्टी के यूपी प्रदेश अध्यक्ष राजीव बताया कि 24 सितंबर को बिहार में हुए सफल आयोजन के बाद अब संगम नगरी प्रयागराज में इस ऐतिहासिक कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई है। मौसम विभाग के अलर्ट के बावजूद कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की गई हैं। लोगों की सुविधा के लिए विशाल जर्मन टेंट लगाए गए हैं, ताकि किसी भी तरह की कोई समस्या न हो। कार्यक्रम का आयोजन संगम के परेड ग्राउंड में किया जाएगा। जहां करीब 30 से 40 हजार लोगों के लिए सुविधाओं का प्रबंध किया गया है। हालांकि शनिवार काे पंडाल को तैयार करने का काम जारी है। ​कार्यक्रम और रणनीति ​लाखों युवाओं के जुटने का अनुमान: राजीव पासी ने बताया कि प्रयागराज के साथ-साथ कौशांबी, फतेहपुर और प्रतापगढ़ जैसे आस-पास के जिलों से भारी संख्या में युवाओं की भीड़ इस कार्यक्रम में शामिल होगी। ​पूर्वांचल से अवध तक का प्लान: प्रयागराज से इस चुनावी अभियान की शुरुआत करने के बाद, पार्टी भविष्य में लखनऊ, वाराणसी और गोरखपुर सहित अन्य जनपदों में भी ऐसे बड़े कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। ताकि 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए लोजपा (रामविलास) का जनाधार मजबूत किया जा सके। ​जमीनी स्तर पर तैयारियां: यूपी प्रभारी अरुण भारती के नेतृत्व में पार्टी पिछले छह महीनों से प्रदेश के सभी 75 जिलों में सक्रिय है। इस दौरान पार्टी ने अपना आधार मजबूत करने के लिए 'दलित चौपाल', 'चाणक्य चौपाल' और 'प्रबुद्ध सम्मेलनों' का लगातार आयोजन किया है। लोजपा के बिना नहीं बनेगी किसी की सरकार लोजपा नेता ने दावा किया कि देश में युवाओं, किसानों और गरीबों के मसीहा वर्तमान में चिराग पासवान ही हैं, जो बाबा साहब और रामविलास पासवान के अधूरे सपनों को पूरा करेंगे। 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजीव पासी ने बड़ा दावा करते हुए हुंकार भरी कि 2027 में सत्ता की चाबी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के पास होगी और उत्तर प्रदेश में उनकी पार्टी के समर्थन के बिना किसी की भी सरकार नहीं बनेगी।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗