6 अक्टूबर 2026, 4:08 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

लंदन-शिकागो फ्लाइट मिनटों के अंदर 9 हजार फीट नीचे आई, इमरजेंसी का अलर्ट

लंदन से शिकागो जा रही ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट BA295 जिस वक्त आयरलैंड के ऊपर उड़ान भर रही थी, इमरजेंसी घोषित कर दिया. फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, अब इसे वापस लंदन डायवर्ट किया जा रहा है.&a

लंदन-शिकागो फ्लाइट मिनटों के अंदर 9 हजार फीट नीचे आई, इमरजेंसी का अलर्ट
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

लंदन से शिकागो जा रही ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट BA295 जिस वक्त आयरलैंड के ऊपर उड़ान भर रही थी, इमरजेंसी घोषित कर दिया. फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, अब इसे वापस लंदन डायवर्ट किया जा रहा है.   

खबरों के मुताबिक, लंदन से शिकागो जाने वाली ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट संख्या BA295 ने आयरलैंड के ऊफर इमरजेंसी घोषित की. यह फ्लाइट लंदन से वापस लौट रही. 

विमान के स्क्वाक 7700 सिग्नल भेज रहा था. यह आम तौर पर इमरजेंसी का संकेत देने क लिए किया जाने वाला कोड है. फ्लाइट ट्रैकर से जानकारी मिली है कि आयरलैंड के ऊपर विमान लगभग 9 हजार फीट की ऊंचाई से नीचे आया. इमरजेंसी की वजह अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है. कम ऊंचाई पर तेजी से नीचे आने के स्टैंडर्ड प्रोटोकॉल से अक्सर केबिन में हवा का प्रेशर कम होने का सिग्नल मिलता है. 

स्क्वाक का मतलब है कि यह एक चार अंको का कोड है. इसे विमान का ट्रांसपोंडर एयर ट्रैफिक कंट्रोल भेजता है. कोड 7700 का इस्तेमाल आम इमरजेंसी का संकेत देने के लिए किया जाता है. हालांकि, यह सटीक समस्या के बारे में नहीं बताता है. यह बस कंटोलर्स को बताता है कि क्रू को मदद और साफ रास्ते की जरूरत है. 

इस घटना ने दिलाई फ्लाईदुबई फ्लाइट की याद

इस घटना ने अचानक से पिछले कुछ दिनों हुई फ्लाईदुबई की फ्लाइट की उस घटना को याद दिला दिया है, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींचा था. 30 सितंबर को तेल अवीव जाने वाली फ्लाइट FZ1073 ने इमरजेंसी स्क्वाक भेजने के बाद ताबुक की ओर मोड़ दिया गया था. ट्रैकिंग डेटा से पता चला था कि दो मिनट से भी कम समय में 17,400 फीट नीचे फ्लाइट आ गई थी. 

इसमें आरोप है कि को-पायलट ने कॉकपिट में रखी एक कुल्हाड़ी से कैप्टन पर हमला किया था. विमान पर कब्जा करने की कोशिश की थी. हमलावर ओमान का नागरिक था. इस पूरे घटनाक्रम में भारत के पायलट स्मित मछार ने बहादुरी का परिचय दिया और गंभीर घायल अवस्था में कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया. इसके बाद कुछ पैसेंजर्स ने हमलावर पर कंट्रोल पाया. पीएम मोदी, इजरायल पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन्हें असली हीरो कहकर संबोधित किया है.

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗