2 अक्टूबर 2026, 4:29 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
टेक्नोलॉजी

लैपटॉप बैटरी जल्दी खत्म? बैकअप बढ़ाने के असरदार तरीके आजमाएं

कोई भी जब नया लैपटॉप खरीद के इस्तेमाल करता है. तो उसकी बैटरी एकदम बढ़िया चलती है कई घंटों तक उसे चार्जिंग पर लगाने की जरूरत नहीं होती. लेकिन जैसे-जैसे टाइम बीतता जाता है. लैपटॉप की बैटरी बहुत जल्दी ड्रेन होने लगती है. पहले जहां कई घंटे तक बिना चार्जिंग के लैपटॉप आराम से चला था. वहीं कुछ टाइम बाद उसे द

लैपटॉप बैटरी जल्दी खत्म? बैकअप बढ़ाने के असरदार तरीके आजमाएं
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

कोई भी जब नया लैपटॉप खरीद के इस्तेमाल करता है. तो उसकी बैटरी एकदम बढ़िया चलती है कई घंटों तक उसे चार्जिंग पर लगाने की जरूरत नहीं होती. लेकिन जैसे-जैसे टाइम बीतता जाता है. लैपटॉप की बैटरी बहुत जल्दी ड्रेन होने लगती है. पहले जहां कई घंटे तक बिना चार्जिंग के लैपटॉप आराम से चला था. वहीं कुछ टाइम बाद उसे दिन में दो-तीन बार चार्ज करना पड़ जाता है. बाहर ले जाते वक्त भी डर रहता है कि कहीं चलते-चलते शट डाउन ना हो जाए. 

अगर आप भी इस परेशानी से दो-चार हो रहे हैं. तो फिर क्या अब फिर से लैपटॉप बदलने का समय आ गया है? या फिर उसकी बैटरी चेंज करनी चाहिए. तो आपको बता दें ऐसा करने की जरूरत नहीं है. बस आप कुछ तरीकों को आजम करके ही अपनी इस परेशानी को काफी हद तक काम कर सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं कैसे हैं आप बढ़ा सकते हैं अपने लैपटॉप का बैटरी बैकअप. 

स्क्रीन ब्राइटनेस और कीबोर्ड बैकलाइट कम रखें

बहुत से लोग अपने लैपटॉप को फुल ब्राइटनेस के मोड पर रखकर इस्तेमाल करना पसंद करते हैं. अगर आप भी इन्हीं लोगों में से हैं तो फिर आपको बता दें यह आदत सही नहीं है. क्योंकि लैपटॉप की बैटरी खाने में सबसे ज्यादा हाथ स्क्रीन की ब्राइटनेस का होता है. कई लोग गैर जरूरी वक्त में भी स्क्रीन की ब्राइटनेस को कम नहीं करते. जिस वजह से लैपटॉप को जितना चलना चाहिए उतना चल नहीं पता क्योंकि पूरी बैटरी स्क्रीन पी जाती है.  आप अगर आप रोजाना ब्राइटनेस कम ज्यादा नहीं करना चाहते तो आप ऑटो ब्राइटनेस का फीचर इस्तेमाल कर सकते हैं. 

इसके अलावा कीबोर्ड की बैकलाइट भी बैटरी ड्रेन करने में बड़ा अहम रोल अदा करती है. कीबोर्ड की बैक लाइट अक्सर बहुत स्लो हाई करके रखते हैं लेकिन जब आप नेचुरल लाइट में बैठे हों तो आपको उसे बहुत हाई करने की जरूरत नहीं होती. और जब अंधेरा होता है तो फिर काम लाइट भी कीबोर्ड को अच्छे से विजिबल बनाती है. इसके अलावा आप लैपटॉप में स्लीप मॉड भी एक्टिवेट कर सकते हैं बहुत देर तक एक्टिविटी ना होने पर उसकी स्क्रीन अपने आप बंद हो जाएगी. 

बैकग्राउंड ऐप्स और कम यूज होने वाले प्रोग्राम्स हटाएं

कई बार लैपटॉप की स्क्रीन पर तो सिर्फ एक ही ऐप खुला होता है. लेकिन बैकग्राउंड में कई ऐसे सॉफ्टवेयर दौड़ रहे होते हैं जिनका हमें कोई अंदाज़ा भी नहीं होता. एंटीवायरस स्कैन, क्लाउड सिंक, चैट ऐप्स और ऑटो-अपडेट्स बैकग्राउंड में बैटरी ड्रेन करते रहते हैं. जब एक साथ कई प्रोसेस चालू रहते हैं. तो प्रोसेसर पर लोड पड़ता है और बैटरी धड़ाम से नीचे आ जाती है. टास्क मैनेजर खोलकर चेक करें कि कौन सा ऐप बेवजह आपकी बैटरी जला रहा है.

जरूरत न होने पर ब्लूटूथ, वाई-फाई और एक्सटर्नल डिवाइस जैसे पेन ड्राइव या माउस को निकालकर रखें. ब्लूटूथ हमेशा ऑन रहने से लगातार डिवाइस सर्च करता रहता है. जिससे फालतू एनर्जी खर्च होती है. स्टार्टअप ऐप्स की सेटिंग में जाकर उन सभी फालतू प्रोग्राम्स को डिसेबल कर दें जो लैपटॉप ऑन होते ही अपने आप चालू हो जाते हैं. जब सिस्टम पर बोझ कम होगा तो बैटरी अपने आप ज्यादा चलेगी. 


यह भी पढ़ें: सर्दियों के लिए बेस्ट हैं ये रूम हीटर, कम बिजली पर देते हैं जबरदस्त राहत

पावर सेविंग मोड्स का सही इस्तेमाल 

विंडोज और मैकबुक में मिलने वाले पावर सेवर और बैटरी सेवर मोड्स बड़े काम की चीज हैं. जब भी आप लैपटॉप पर कोई हेवी गेम या वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर नहीं चला रहे हों तो बैटरी सेवर मोड को हमेशा ऑन रखें. यह मोड बैकग्राउंड की एक्टिविटीज को रोक देता है और प्रोसेसर की स्पीड को थोड़ा बैलेंस कर देता है. जिससे बैटरी बेकार बर्बाद नहीं होती है.

इसके साथ ही चार्जिंग की अपनी कुछ आदतें सुधारनी बहुत जरूरी है. लैपटॉप को रातभर चार्जिंग पर लगाकर छोड़ना या बैटरी को बिल्कुल जीरो तक डिस्चार्ज होने देना बैटरी की लाइफ को कम कम करता है. कोशिश करें कि बैटरी हमेशा बीस से अस्सी प्रतिशत के दायरे में रहे. अगर आप इन छोटी-सी बातों का ध्यान रखेंगे तो आपके लैपटॉप की बैटरी लंबा चलेगी.

यह भी पढ़ें: कुछ सालों बाद क्यों स्लो हो जाते हैं स्मार्टफोन? जान लीजिए असली वजह

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗