2 अक्टूबर 2026, 4:33 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

ललितपुर में गांधी-शास्त्री जयंती पर डीएम ने फहराया तिरंगा:प्रतिमा पर माल्यार्पण, मेडिकल कॉलेज में मरीजों को फल बांटे; जवानों ने ली एकता-स्वच्छता की शपथ

ललितपुर में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती 2 अक्टूबर शुक्रवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक अलग-अलग स्थानों पर मनाई गई। घंटाघर पर राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ और जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके साथ ही कलेक्ट्रेट सहित विभिन्न सरकारी कार्यालयों और शिक्षण

ललितपुर में गांधी-शास्त्री जयंती पर डीएम ने फहराया तिरंगा:प्रतिमा पर माल्यार्पण, मेडिकल कॉलेज में मरीजों को फल बांटे; जवानों ने ली एकता-स्वच्छता की शपथ
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
ललितपुर में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती 2 अक्टूबर शुक्रवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक अलग-अलग स्थानों पर मनाई गई। घंटाघर पर राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ और जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके साथ ही कलेक्ट्रेट सहित विभिन्न सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने घंटाघर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उन्होंने प्रभात फेरी में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान गांधीजी के विचारों और उनके बताए सत्य-अहिंसा के मार्ग को याद किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष सोनाली जैन ने सुबह 9 बजे पालिका कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान उन्होंने अहिंसा और ईमानदारी का संदेश दिया। कार्यक्रम में गांधीजी के आदर्शों को याद करते हुए लोगों को उनके विचारों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। मेडिकल कॉलेज में मरीजों को फल बांटे मेडिकल कॉलेज में सुबह 11 बजे विधायक रामरतन कुशवाहा और पालिका अध्यक्ष सोनाली जैन ने मरीजों को फल वितरित किए। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य मयंक शुक्ला और सीएमएस गजेंद्र सिंह ने परिसर में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान लोगों को साफ-सफाई को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया। डीएम ने गांधी और चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने घंटाघर पहुंचकर महात्मा गांधी और चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों ने जयंती के अवसर पर महापुरुषों के विचारों को याद किया। पुलिस लाइन में जवानों ने ली एकता और स्वच्छता की शपथ पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने सुबह 9 बजे पुलिस लाइन में महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इसके बाद पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय एकता और स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। पुलिसकर्मियों ने अपने कार्यस्थल और आसपास के परिसर को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। रानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल में भी मनाई गई जयंती रानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल ललितपुर में भी महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' के साथ हुई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेंद्र सिंह ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद ध्वज सलामी और राष्ट्रगान हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को दोनों महापुरुषों के जीवन और आदर्शों की जानकारी दी गई।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗