3 अक्टूबर 2026, 5:20 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

ललितपुर में विवाहिता की AI से अश्लील तस्वीरें बनाई:सुसराल वालों को भेजी, पिता की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा

ललितपुर जिले के कोतवाली महरौनी क्षेत्र की निवासी एक विवाहिता की फर्जी अश्लील तस्वीरें तैयार कर उसके पति और ससुराल पक्ष के लोगों को भेजने का मामला सामने आया है। परिवार को बर्बाद करने की धमकी देने के मामले में सोमवार रात विवाहिता के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना कोतव

ललितपुर में विवाहिता की AI से अश्लील तस्वीरें बनाई:सुसराल वालों को भेजी, पिता की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
ललितपुर जिले के कोतवाली महरौनी क्षेत्र की निवासी एक विवाहिता की फर्जी अश्लील तस्वीरें तैयार कर उसके पति और ससुराल पक्ष के लोगों को भेजने का मामला सामने आया है। परिवार को बर्बाद करने की धमकी देने के मामले में सोमवार रात विवाहिता के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना कोतवाली महरौनी के एक गांव निवासी पिता ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उन्होंने करीब छह माह पहले अपनी पुत्री का विवाह किया था। विवाह के दौरान गदयाना (बार) निवासी अभिषेक पुत्र मुलायम वहां पहुंचा था और शराब के नशे में हंगामा किया। उस समय महरौनी पुलिस ने उसे शांति भंग की आशंका में पकड़कर चालान किया था। आरोप है कि इसी घटना के बाद से अभिषेक रंजिश रखने लगा और उनकी पुत्री को बदनाम करने की धमकियां देने लगा। अभिषेक और उसके रिश्तेदार कथित रूप से एआई तकनीक का इस्तेमाल कर उनकी पुत्री की अश्लील फर्जी तस्वीरें तैयार की। ये तस्वीरें विवाहिता और उसके ससुराल पक्ष के लोगों के मोबाइल फोन पर भेज दी। 12 सितंबर 2026 को अभिषेक ने विवाहिता के पति के मोबाइल नंबर पर उसकी पुत्री की अश्लील तस्वीर भेजी। पिता का आरोप है कि इसके साथ ही आरोपी ने उसके पति पर झूठे आरोप लगाकर मानसिक रूप से परेशान किया। ससुराल वालों ने विवाहिता को मायके भेजा इस घटनाक्रम से आहत होकर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को उसके मायके भेज दिया। इससे उसका वैवाहिक जीवन प्रभावित हुआ है और परिवार में तनाव की स्थिति बनी हुई है। मुख्य आरोपी अभिषेक के अलावा उसके रिश्तेदार धनीराम, उसके बहनोई और मोहल्ला निवासी चंचल पर भी आरोप लगाए गए हैं।
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗