विदेश राज्यमंत्री बोले- राजनीति से नहीं जोड़ना चाहिए खेल:2027 में CM चेहरा तय करना पार्टी का विषय, समय आने पर सब सामने आएगा
गोंडा में विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया ने शनिवार दोपहर 2:30 बजे जय महल स्थित अपने संसदीय कार्यालय में जनता की समस्याएं सुनीं। उन्होंने जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। इसके साथ अधिवक्ताओं और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों से भी मुलाकात की। भारत की जीत

गोंडा में विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया ने शनिवार दोपहर 2:30 बजे जय महल स्थित अपने संसदीय कार्यालय में जनता की समस्याएं सुनीं। उन्होंने जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। इसके साथ अधिवक्ताओं और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों से भी मुलाकात की। भारत की जीत पर टीम को दी बधाई एशियन गेम्स में भारत की पाकिस्तान पर जीत पर कीर्तिवर्धन सिंह ने भारतीय टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह खिलाड़ियों की मेहनत, निष्ठा और लगन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने देश का सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने यह भी कहा कि खेल को राजनीति से नहीं जोड़ना चाहिए। एशियन गेम्स के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर स्वर्ण पदक जीता। आतंकवाद से निपटने के लिए देशों के समन्वय की बात भारतीय पायलट स्मित मछार द्वारा 174 लोगों की जान बचाने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत के सवाल पर विदेश राज्यमंत्री ने कहा कि घटना की जांच संबंधित एजेंसियां कर रही होंगी। उन्होंने कहा कि आतंकवाद का खतरा किसी एक देश तक सीमित नहीं है। सभी देशों को मिलकर इसका सामना करना होगा। उन्होंने कहा कि 9/11 के बाद भी अगर किसी आतंकवादी तत्व को विमान में को-पायलट बनने का मौका मिला, तो इस बात की जांच जरूरी है कि बैकग्राउंड चेक और सुरक्षा प्रक्रिया में क्या हुआ। उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत बताई। पायलट को पुरस्कार मिलने की बात कही स्मित मछार को पुरस्कार दिए जाने के सवाल पर कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि ऐसे काम के लिए पुरस्कार मिलना चाहिए और मिलेगा भी। उन्होंने कहा कि दुनिया में उनके नाम के साथ भारत का नाम और देश का सम्मान बढ़ना ही सबसे बड़ा पुरस्कार है। राज्यसभा चुनाव पर बोले- रिजल्ट का इंतजार करें राज्यसभा चुनाव को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के भाजपा विधायकों के संपर्क में होने के दावे पर उन्होंने कहा कि यह राजनीति है और नेता अपनी-अपनी बातें कहते हैं। उन्होंने कहा कि परिणाम आने पर स्थिति स्पष्ट होगी। उन्होंने दावा किया कि परिणाम भाजपा के पक्ष में रहेगा और पार्टी और मजबूत होगी। अखिलेश यादव के दावे पर उन्होंने कहा कि संभव है कि इस तरह की बातें संशय पैदा करने के लिए कही जा रही हों। उन्होंने पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों के चुनाव परिणामों का भी जिक्र किया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चयन पर बोले- भाजपा के पास जनता का कार्ड कांग्रेस द्वारा आराधना मिश्रा को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने और इसे ब्राह्मण व महिला प्रतिनिधित्व से जोड़कर देखे जाने के सवाल पर विदेश राज्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के पास केवल जनता का कार्ड है। उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का काम जनता के सामने है। उनके मुताबिक जाति या महिला कार्ड जैसी बातों का चुनावी परिणाम पर असर नहीं पड़ेगा। आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई का किया जिक्र आतंकवादी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई के सवाल पर कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में नक्सलवाद और आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई की है। उन्होंने कश्मीर का जिक्र करते हुए कहा कि वहां पत्थरबाजी की घटनाएं कम हुई हैं और युवा सेना में भर्ती हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ दूसरे देशों और सुरक्षा एजेंसियों के साथ भी समन्वय किया जा रहा है। 2027 के CM चेहरे पर बोले- पार्टी नेतृत्व का विषय उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के मुख्यमंत्री चेहरे के सवाल पर कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि यह पार्टी के उच्च नेतृत्व का विषय है। उन्होंने कहा कि समय आने पर यह सबके सामने आ जाएगा।
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗
