2 अक्टूबर 2026, 12:22 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

विधायक छोटेलाल की अंतिम यात्रा में 10 हजार लोग पहुंचे:आगरा में छोटे बेटे ने दी मुखाग्नि; सांसद याद कर रो पड़े

आगरा की फतेहाबाद सीट से भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे अंतिम संस्कार किया गया। छोटे बेटे महेंद्र वर्मा ने उन्हें मुखाग्नि दी। उन्होंने गुरुवार रात करीब 8:30 बजे नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली थी। 73 साल के छोटेलाल वर्मा को कई दिनों से बुखार था। दो दिन पहले, 22 सितंबर को उनकी तबीयत बिगड़ने पर उ

विधायक छोटेलाल की अंतिम यात्रा में 10 हजार लोग पहुंचे:आगरा में छोटे बेटे ने दी मुखाग्नि; सांसद याद कर रो पड़े
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
आगरा की फतेहाबाद सीट से भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे अंतिम संस्कार किया गया। छोटे बेटे महेंद्र वर्मा ने उन्हें मुखाग्नि दी। उन्होंने गुरुवार रात करीब 8:30 बजे नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली थी। 73 साल के छोटेलाल वर्मा को कई दिनों से बुखार था। दो दिन पहले, 22 सितंबर को उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें आगरा के उपाध्याय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें नोएडा ले जाया गया। शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे उनका पार्थिव शरीर आगरा में उनके आवास पर लाया गया। सुबह 11 बजे शव यात्रा उनके पैतृक गांव नगला देवहंस के लिए रवाना हुई। करीब 1:30 बजे शव गांव पहुंचा। यहां अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। यहां करीब 10 हजार से ज्यादा लोगों ने अंतिम दर्शन किए। कई राजनीतिक नेता और प्रशासनिक अधिकारी भी गांव पहुंचे और श्रद्धांजलि दी। इस दौरान फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर छोटेलाल वर्मा को याद करते हुए भावुक हो गए और रो पड़े। छोटेलाल वर्मा का जन्म 7 जुलाई 1953 को आगरा में हुआ था। वे मल्लाह (निषाद) समाज से आते थे। अपनी विधानसभा में पिछड़े और कमजोर वर्गों के बीच उनकी मजबूत पकड़ थी। वे खेती और पेट्रोल पंप के कारोबार से भी जुड़े थे। 3 तस्वीरें देखिए… खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗