2 अक्टूबर 2026, 12:25 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

वाराणसी शिक्षक-स्नातक सीटों पर नामांकन का आगाज:निर्वाचन कार्यालय में फार्म खरीदने पहुंचे दावेदार, 6 अक्टूबर तक भरेंगे पर्चा

वाराणसी में मंगलवार को स्नातक तथा शिक्षक निर्वाचन के लिए नामांकन प्रक्रिया का आगाज हो गया। आयुक्त कार्यालय में सुबह 11 बजे से निर्वाचन अधिकारी एस राजलिंगम ने नामांकन पत्र वितरण शुरू किया। अब तक लगभग 5 पर्चे की बिक्री हुई। सुबह 10 बजे से ही निर्वाचन कार्यालय में दावेदारों की भीड़ जुट गई, जिसके बाद प्रत्याशियों और उनके प्रतिनिधियों

वाराणसी शिक्षक-स्नातक सीटों पर नामांकन का आगाज:निर्वाचन कार्यालय में फार्म खरीदने पहुंचे दावेदार, 6 अक्टूबर तक भरेंगे पर्चा
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
वाराणसी में मंगलवार को स्नातक तथा शिक्षक निर्वाचन के लिए नामांकन प्रक्रिया का आगाज हो गया। आयुक्त कार्यालय में सुबह 11 बजे से निर्वाचन अधिकारी एस राजलिंगम ने नामांकन पत्र वितरण शुरू किया। अब तक लगभग 5 पर्चे की बिक्री हुई। सुबह 10 बजे से ही निर्वाचन कार्यालय में दावेदारों की भीड़ जुट गई, जिसके बाद प्रत्याशियों और उनके प्रतिनिधियों ने फार्म के लिए आवेदन किया। पहले दिन की प्रक्रिया को लेकर लोगों में उत्साह दिखा। नामांकन 6 अक्टूबर तक चलेगा। बता दें कि वाराणसी खण्ड स्नातक से निर्वाचित सदस्य आशुतोष सिन्हा तथा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य लाल बिहारी यादव का कार्यकाल 6 दिसम्बर 2026 को पूरा हो रहा है। इससे पहले चुनाव पूरा होगा। मंगलवार को कमिश्नर आफिस परिसर स्थित न्यायालय अपर आयुक्त (प्रथम) के न्यायालय कक्ष में खण्ड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सम्बन्धित नामांकन की प्रक्रिया का आगाज हुआ । अपर आयुक्त (प्रशासन) वाराणसी मण्डल आलोक कुमार वर्मा को सहायक रिटर्निंग आफिसर बनाया गया है। उनके कोर्ट में आवेदक फार्म भरकर जमा करेंगे। आलोक कुमार वर्मा ने नाम निर्देशन दाखिल करने हेतु उम्मीदवारों के लिए अर्हताएं एवं प्रपत्रों की जानकारी दी है। बताया कि प्रत्याशी का नाम प्रदेश की किसी भी विधानसभा निर्वाचक नामावली में होना आवश्यक है, जिसके साक्ष्य स्वरूप प्रमाणित प्रति भी संलग्न करना अनिवार्य होगा। प्रस्थापकों की संख्या 10 (दस) होगी, जो विधान परिषद की मतदाता सूची के मतदाता होंगे। अभ्यर्थी की आयु 30 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। जमानत की धनराशि अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए 5 हजार और सामान्य-ओबीसी के समेत अन्य के लिए 10 हजार होगी। जिसे ट्रेजरी चालान से निर्धारित लेखाशीर्षक में जमा कर उसकी रसीद संलग्न करनी होगी। आयोग द्वारा निर्धारित प्रारूप 26 जो अपराधीकरण एवं चल/अचल सम्पत्तियों के व्यौरे से सम्बन्धित है, अभ्यर्थी को रूपये 10 रुपए के स्टाम्प पेपर पर नोटरी बयान हल्फी देना आवश्यक होगा। अभ्यर्थी किसी दल से सम्बन्धित है तो दल का अधिकार पत्र फार्म-एए/बीबी या (कक)/(खख) में देना अनिवार्य होगा। शपथ यानि प्रतिज्ञान लेना अनिवार्य है।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗