6 अक्टूबर 2026, 4:11 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

वेस्टइंडीज सीरीज से पहले टीम इंडिया के बॉलिंग कोच बोले:वैभव टीम के साथ ज्यादा वक्त बिताएं: खेलें या नहीं, सीनियर्स से सीखें

टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने वैभव सूर्यवंशी को सीनियर्स से सीखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि वैभव को टीम के साथ ज्यादा वक्त बिताना चाहिए। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला T20 आज लखनऊ में खेला जाएगा। 13 साल के वैभव एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। उन्होंने टूर्नामेंट के सभी मैच खेले थे, ल

वेस्टइंडीज सीरीज से पहले टीम इंडिया के बॉलिंग कोच बोले:वैभव टीम के साथ ज्यादा वक्त बिताएं: खेलें या नहीं, सीनियर्स से सीखें
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने वैभव सूर्यवंशी को सीनियर्स से सीखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि वैभव को टीम के साथ ज्यादा वक्त बिताना चाहिए। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला T20 आज लखनऊ में खेला जाएगा। 13 साल के वैभव एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। उन्होंने टूर्नामेंट के सभी मैच खेले थे, लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल सके। पहले T20 में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के ओपनिंग करने की संभावना है। हालांकि, मोर्केल ने प्लेइंग-11 को लेकर कोई संकेत नहीं दिया है। मोर्केल बोले- सीनियर्स को देखना और उनसे बात करना अहम मोर्केल ने कहा, ‘हम सभी वैभव की प्रतिभा जानते हैं। वे जितना ज्यादा समय इस माहौल में अच्छे खिलाड़ियों के साथ बिताएंगे और इस स्तर पर ट्रेनिंग करेंगे, उतना ही उनके क्रिकेट के लिए अच्छा होगा। खेलने का मौका नहीं मिलने पर भी वे बस, डगआउट और होटल में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ रहेंगे।’ उन्होंने कहा, ‘सीनियर्स के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करना और यह देखना कि वे अपनी पारी की शुरुआत कैसे करते हैं, वैभव के लिए अहम होगा। युवा खिलाड़ियों को सवाल पूछने और सीखने का मौका देना हमारा काम है।’ प्लेइंग-11 पर मोर्केल बोले- आज तय करेंगे मोर्केल ने कहा कि पहले T20 के लिए टीम कॉम्बिनेशन अभी तय नहीं हुआ है। एशियन गेम्स के बाद कुछ खिलाड़ी हाल ही में लौटे हैं। टीम मैनेजमेंट उनकी थकान और जेट लैग को भी ध्यान में रख रहा है। उन्होंने कहा, ‘कुछ खिलाड़ी सिर्फ दो दिन पहले पहुंचे हैं। जेट लैग और लंबे सफर से उबरना जरूरी है। हम आज रात तय करेंगे कि सीरीज के लिए सबसे बेहतर कॉम्बिनेशन क्या होगा।’ मयंक की वापसी पर नजर, प्रिंस को बताया मेहनत की मिसाल मोर्केल ने चोट के बाद वापसी कर रहे तेज गेंदबाज मयंक यादव की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि मयंक की रफ्तार और एक्स-फैक्टर उन्हें खास बनाते हैं। मोर्केल ने कहा, ‘मयंक को देखते ही सबसे पहले उनकी रफ्तार और एक्स-फैक्टर दिमाग में आता है। वे चोट से वापसी कर रहे हैं और हम देखना चाहते हैं कि मौका मिलने पर वे कैसा प्रदर्शन करते हैं।’ वहीं प्रिंस यादव के बारे में मोर्केल ने कहा कि वे कुछ साल पहले टीम के नेट बॉलर थे और अब भारतीय टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने के लिए प्रिंस ने काफी मेहनत और जुझारूपन दिखाया है। कुलदीप की फॉर्म से खुश, बोले- हमारे बड़े मैच विनर मोर्केल ने स्पिनर कुलदीप यादव की फॉर्म पर भी बात की। उन्होंने कहा कि कुलदीप ने पिछली वनडे सीरीज के बाद अपनी पुरानी लय में लौटने की बात कही थी और यह टीम के लिए अच्छी खबर है। उन्होंने कहा, ‘कभी-कभी गेंदबाज को अपनी लय हासिल करने में थोड़ा वक्त लगता है, लेकिन कुलदीप हमारे बड़े मैच विनर हैं। वे आत्मविश्वास में हैं और अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं।’ टीम का लक्ष्य- सीरीज जीतना और मजबूत विकल्प तैयार करना मोर्केल ने कहा कि टीम का लक्ष्य मैच जीतने के साथ-साथ नए खिलाड़ियों का मजबूत पूल तैयार करना भी है। पिछले कुछ साल में जिन खिलाड़ियों को मौके मिले, उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा, "हम खिलाड़ियों के पूल को बढ़ाना चाहते हैं और ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को भारतीय जर्सी में खेलने का अनुभव देना चाहते हैं। साथ ही हमारा लक्ष्य भारत के लिए मैच जीतना भी है।" --------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… PCB की शर्तों पर पाकिस्तान WCL से बाहर:भारतीय खिलाड़ियों से लिखित माफी और हैंडशेक की मांग थी, आयोजकों ने नहीं मानी पाकिस्तान चैंपियंस ने सोमवार को वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के तीसरे सीजन से नाम वापस ले लिया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम को टूर्नामेंट में खेलने के लिए NOC देने पर कुछ शर्तें रखी थीं। पूरी खबर
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗