3 अक्टूबर 2026, 6:17 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

शौच के लिए निकले व्यक्ति की नाले में गिरकर मौत:कौशांबी में संतुलन बिगड़ने से पैर फिसला, 4 घंटे बाद ग्रामीणों ने बाहर निकाला शव

कौशांबी के डहरई गांव में मंगलवार सुबह गहरे नाले में गिरने से इंद्रभवन सरोज (40) की मौत हो गई। वह करीब 5 बजे शौच के लिए घर से निकले थे। बताया जा रहा है कि गांव के पास नाले के किनारे उनका संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में गिर गए। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। सुबह करीब 9 बजे ग्रामीणों ने नाले में उन्ह

शौच के लिए निकले व्यक्ति की नाले में गिरकर मौत:कौशांबी में संतुलन बिगड़ने से पैर फिसला, 4 घंटे बाद ग्रामीणों ने बाहर निकाला शव
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
कौशांबी के डहरई गांव में मंगलवार सुबह गहरे नाले में गिरने से इंद्रभवन सरोज (40) की मौत हो गई। वह करीब 5 बजे शौच के लिए घर से निकले थे। बताया जा रहा है कि गांव के पास नाले के किनारे उनका संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में गिर गए। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। सुबह करीब 9 बजे ग्रामीणों ने नाले में उन्हें देखा और बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही चम्पहा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सुबह 5 बजे घर से निकले थे इंद्रभवन इंद्रभवन सरोज पुत्र मोतीलाल सरोज मंगलवार सुबह करीब 5 बजे घर से शौच के लिए निकले थे। गांव के पास स्थित गहरे नाले के पास पहुंचने पर अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नाले में गिर गए।बताया जा रहा है कि नाला काफी गहरा था। उसमें गिरने के बाद इंद्रभवन खुद बाहर नहीं निकल सके। उधर, काफी देर तक उनके घर नहीं लौटने पर परिजन परेशान हो गए और उनकी तलाश शुरू की गई। चार घंटे बाद नाले से बाहर निकाला सुबह करीब 9 बजे ग्रामीणों ने नाले में इंद्रभवन को देखा। इसके बाद उन्हें बाहर निकाला गया, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में लोग जुट गए और परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों और ग्रामीणों ने चम्पहा चौकी पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗