6 अक्टूबर 2026, 4:12 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

शादी में कार नहीं मिली, बीवी को चौराहे पर छोड़ा:अलीगढ़ में तीन तलाक देकर दूसरी शादी की, बीवी बोली- पति का किन्नर से अफेयर

एटा में दहेज में कार न मिलने पर पति ने बीवी को तीन तलाक दे दिया। पहले उसे मारा पीटा फिर अलीगढ़ लाकर बीच चौराहे पर छोड़ दिया। लड़की के घर वाले समझौते से सब सही होने का इंतजार करते रहे। लेकिन इसी बीच आरोपी पति ने दूसरी शादी कर ली। पति की शादी की जानकारी मिली तो पत्नी ने पुलिस से शिकायत की। पत्नी ने दिल्ली में एक किन्नर से पति के अफेय

शादी में कार नहीं मिली, बीवी को चौराहे पर छोड़ा:अलीगढ़ में तीन तलाक देकर दूसरी शादी की, बीवी बोली- पति का किन्नर से अफेयर
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
एटा में दहेज में कार न मिलने पर पति ने बीवी को तीन तलाक दे दिया। पहले उसे मारा पीटा फिर अलीगढ़ लाकर बीच चौराहे पर छोड़ दिया। लड़की के घर वाले समझौते से सब सही होने का इंतजार करते रहे। लेकिन इसी बीच आरोपी पति ने दूसरी शादी कर ली। पति की शादी की जानकारी मिली तो पत्नी ने पुलिस से शिकायत की। पत्नी ने दिल्ली में एक किन्नर से पति के अफेयर होने का भी आरोप लगाया है। रविवार शाम को पुलिस ने पति समेत 5 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। मामला कोतवाली नगर क्षेत्र का है। धूमधाम से की थी इकलौती बेटी की शादी रैवाड़ी मोहल्ला के रहने वाले सुभान सैफी स्टील लेबर का काम करते हैं। घर में पत्नी के अलावा इकलौती बेटी मंतशा सैफी (28) के अलावा 4 बेटे मोहम्मद कैफ, मोहम्मद फैज, मोहम्मद सैफ और मोहम्मद जैफ हैं। चारों बेटे काम में पिता का हाथ बंटाते हैं। सुभान ने बताया कि बेटी मंतशा की शादी 3 दिसंबर, 2025 को अलीगढ़ के रहने वाले शारिक सैफी के साथ की थी। शारिक दिल्ली में AC रिपेयरिंग का काम करता है। हम लोगों ने धूमधाम से बेटी की शादी की। 5 लाख कैश के साथ जेवरात और दहेज का सामान दिया था। लेकिन मंतशा के ससुराल पहुंचते ही पति के घरवाले कार की मांग करने लगे। अलीगढ़ से लाकर बीवी को बीच चौराहे पर उतारा मंतशा ने बताया कि शादी के ढाई महीने बाद 15 फरवरी को शारिक और उसके घर वालों ने मुझे गाड़ी में बिठाया। एटा के अली मोहम्मद चौराहे पर उतारने के बाद शारिक ने मुझसे तीन बार तलाक-तलाक-तलाक बोल दिया। घर वालों ने शारिक के परिवार से लाख मिन्नतें की, लेकिन वे नहीं माने। अब तो पति शारिक ने दूसरी शादी भी कर ली है। 'ससुरालवाले कहते थे- कार कब लाएगी' मंतशा ने बताया कि मेरे पिता ने आंख में चोट लगी होने के बावजूद शादी में 5 लाख रुपए दहेज दिए थे। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ससुराल वाले ताने मारकर पूछते थे कि "तू अपने घर से क्या लाई है?" और कार कब लाएगी। मेरी सास समीम बानो के उकसाने पर पति शारिक मेरे साथ मारपीट भी करते थे। मेरे ससुर नईम अख्तर अक्सर शराब पीकर आते थे। वह मेरे कमरे में आकर बैठ जाते थे। वे मुझे घूर-घूर कर देखते और कार न लाने को लेकर बदतमीजी से बात करते थे। किन्नर के संपर्क में होने का आरोप मेरे पति दिल्ली के शाहीन बाग में एसी (AC) और फ्रिज का काम करते हैं। वे वहीं 'कोमल' नाम की किसी किन्नर के संपर्क में हैं और उसी की बातें मानकर चलते हैं। उसी की वजह से वो मुझसे बिल्कुल बात नहीं करते थे और मेरे साथ रहते भी नहीं थे। एक दिन मैंने सुना कि उनके माता-पिता समझा रहे थे कि अभी जैसे-तैसे रोक कर रख लो, बाद में इसका फैसला कराकर निजात पा लेंगे। इसके बावजूद वे मुझे रखने को तैयार नहीं हुए। मेरे पति ने मुझे तीन बार 'तलाक-तलाक-तलाक' कहकर अली मोहम्मद चौराहे पर छोड़ दिया। पिता बोले- बेटी के ससुरालवालों के मन में लालच था पिता सुभान सैफी ने बताया कि ये लोग मुझसे कहते थे कि उन्हें कुछ नहीं चाहिए, लेकिन उनके मन में यह लालच था कि लड़की अकेली है, तो सब कुछ मिलेगा। वे इशारे-इशारे में मुझसे मांग भी करते थे। मैंने अपनी क्षमता के हिसाब से एसी, फ्रिज, सोना-चांदी सब दिया। 5 लाख नकद भी दिए। मैरिज होम से अच्छी शादी करके बेटी को विदा किया। बेटी के ससुरालवाले पहले ही दिन से ऊधमबाजी करना शुरू कर दिए। क्योंकि, उन्हें कार नहीं मिली थी। इसके बाद जब हम उन्हें बुलाने गए, तो वहां भी उन्होंने हमारे 60 लोगों की पूरी बेइज्जती की। न नाश्ता दिया, न पानी। रात के 12 बजे बचा-कुचा खाना खिलाया, जब सारे मेहमान गेस्ट हाउस से जा चुके थे। कई बार पंचायत के बाद भी नहीं माने लड़के वाले लड़की के पिता सुभान के मुताबिक, काफी लोगों ने पंचायत में लड़केवालों को समझाया, लेकिन वे नहीं माने। बेटी को तीन तलाक देकर चौराहे पर धक्का मारकर छोड़ दिया और बेटे की दूसरी शादी भी करा दी। मेरी बेटी को लड़के, उसके बहन-बहनोई और सास-ससुर ने बहुत परेशान किया है। मैंने शिकायत में किसी बेगुनाह को शामिल नहीं किया है। उनके और भी चार बच्चे हैं। मेरी एक ही बेटी है, इसीलिए मैंने अपनी जी-जान लगाकर शादी की थी। मैंने बैंक से लोन लिया, भाइयों से उधार लिया, जिसे मैं आज तक चुका रहा हूं। उन लोगों को सजा और हमें इंसाफ मिलना चाहिए। कोतवाली नगर थाना प्रभारी धर्मेंद्र पवार ने बताया- पति शारिक सैफी, ससुर नईम अख्तर, सास समीम बानो, ननद शाइस्ता व नन्दोई आसिफ सैफी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सभी अलीगढ़ के रहने वाले हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। ------------------------- यह खबर भी पढ़ें… कानपुर में सरकारी डॉक्टर ने खुद को गोली से उड़ाया:7 साल पहले शादी हुई थी, रात 2 बजे लाइसेंसी रिवाल्वर से सुसाइड किया कानपुर में सरकारी डॉक्टर ने सुसाइड कर लिया। उन्होंने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को सीने में गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर पत्नी कमरे में पहुंची तो डॉक्टर जमीन पर खून से लथपथ पड़े थे। परिवार के लोग डॉक्टर संदीप सिंह (47) को रीजेंसी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर संदीप सिंह सर्जन थे और कानपुर देहात में तैनात थे। पढ़ें पूरी खबर…
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗